in

चंडीगढ़ में निगम ऑफिस-CHB में लगेगा ऑटोमैटिक सिस्टम: प्रॉपर्टी मालिकाना हक अपने खुद होगा अपडेट, रिकॉर्ड किया जाएगा लिंक – Chandigarh News Chandigarh News Updates

चंडीगढ़ में निगम ऑफिस-CHB में लगेगा ऑटोमैटिक सिस्टम:  प्रॉपर्टी मालिकाना हक अपने खुद होगा अपडेट, रिकॉर्ड किया जाएगा लिंक – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़ प्रशासन जल्द ही एक नई ऑटोमैटिक सिस्टम शुरू करने जा रहा है, जिससे प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होते ही मालिकाना हक खुद ही अपडेट हो जाएगा। इस सिस्टम को लागू करने का काम राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC), चंडीगढ़ कर रहा है।

.

उससे पहले उप-निबंधक कार्यालय और एस्टेट ऑफिस के रिकॉर्ड जोड़े जाएंगे और बाद में नगर निगम और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (CHB) का डेटा भी इसमें शामिल किया जाएगा।

नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने के लिए अब लोगों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अभी तक प्रॉपर्टी ट्रांसफर के बाद मालिकाना हक बदलवाने में महीनों लग जाते थे। लोगों को दस्तावेजों की जांच और अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के लिए अलग-अलग विभागों में दौड़ना पड़ता था।

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड।

अगर कोई कागज अधूरा रह जाए तो प्रक्रिया और लंबी हो जाती थी। अब नई प्रणाली से उप-निबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री होते ही जानकारी सीधे एस्टेट ऑफिस के रिकॉर्ड में जुड़ जाएगी। इसके लिए किसी को खुद आवेदन करने या इधर-उधर जाने की जरूरत नहीं होगी।

SMS से मिलेगी जानकारी

जब यह सिस्टम लागू हो जाएगा तो प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के बाद SMS के जरिए मालिकाना हक अपडेट होने की जानकारी मिलेगी। इससे काम आसान होगा और लोग बिना किसी परेशानी के अपने दस्तावेज ऑनलाइन देख सकेंगे।

फर्जीवाड़े पर रोक

#

अब सिर्फ रजिस्ट्री के लिए ही रजिस्ट्री दफ्तर जाना होगा, बाकी सब ऑनलाइन ही हो जाएगा। लोग सरकारी पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करेंगे, प्रॉपर्टी की डिटेल भरेंगे और बाकी प्रक्रिया अपने आप हो जाएगी। इससे सिस्टम पारदर्शी बनेगा और फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी।

[ad_2]
चंडीगढ़ में निगम ऑफिस-CHB में लगेगा ऑटोमैटिक सिस्टम: प्रॉपर्टी मालिकाना हक अपने खुद होगा अपडेट, रिकॉर्ड किया जाएगा लिंक – Chandigarh News

IND VS NZ: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल को लेकर अंबाला में खूब उत्साह, फैंस की यही कामना..आज जीते भारत Haryana News & Updates

IND VS NZ: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल को लेकर अंबाला में खूब उत्साह, फैंस की यही कामना..आज जीते भारत Haryana News & Updates

Samsung Galaxy S24 या S24 Plus! कौन सा स्मार्टफोन खरीदना होगा बेस्ट, यहां इतनी गिर गई कीमत Today Tech News

Samsung Galaxy S24 या S24 Plus! कौन सा स्मार्टफोन खरीदना होगा बेस्ट, यहां इतनी गिर गई कीमत Today Tech News