[ad_1]
चंडीगढ़ में नाबालिग बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने का मामला सामने आया है। चंडीगढ़ पुलिस ने मनीमाजरा निवासी जोगिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह नाबालिगों से जुड़ी अश्लील फोटो और वीडियो देखता था और उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करता था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 67-बी के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर इरम रिजवी की निगरानी में की गई। साइबर टिपलाइन से मिली थी सूचना पुलिस के अनुसार, नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से एक साइबर टिपलाइन रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। रिपोर्ट में एक इंस्टाग्राम अकाउंट से नाबालिग से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री अपलोड किए जाने की जानकारी दी गई थी। सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। आईपी एड्रेस ट्रेस कर संबंधित इंटरनेट सेवा प्रदाता से सब्सक्राइबर का विवरण हासिल किया गया। कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद आरोपों की पुष्टि हुई। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त, फोरेंसिक जांच जारी पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए हैं। इन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि सामग्री किस स्रोत से प्राप्त की गई और किन-किन प्लेटफॉर्म पर साझा की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री का देखना, डाउनलोड करना या साझा करना गंभीर अपराध है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है।
[ad_2]
चंडीगढ़ में नाबालिगों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री की अपलोड: पुलिस ने एक युवक किया गिरफ्तार, साइबर टिपलाइन से मिली थी सूचना,इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त – Chandigarh News




