{“_id”:”68158fb99c5fc8d96c0f68d3″,”slug”:”padyatra-against-drugs-in-chandigarh-administrator-punjab-haryana-2025-05-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ पदयात्रा: जल विवाद के बीच कार्यक्रम में पहुंचे नायब सैनी-भगवंत मान… दुआ न सलाम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
नशे के खिलाफ पदयात्रा में विभिन्न सरकारी स्कूलों के करीब 2500 छात्र जीएमएसएसएस-16, 18, 22 और 23 में एकत्रित हुए और स्कूल यूनिफॉर्म में सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क की ओर मार्च किया।
चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ पदयात्रा – फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
विस्तार
नशे के खिलाफ शनिवार सुबह चंडीगढ़ में पदयात्रा निकाली गई। इसमें पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्री और राज्यपाल सड़क पर उतरे। पानी विवाद को लेकर चल रही तल्खी के बीच दोनों सीएम इस आयोजन में पहुंचे। हालांकि दोनों की बातचीत नहीं हुई।
Trending Videos
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने की। उन्होंने पंजाब राजभवन से सेक्टर-17 के तिरंगा अर्बन पार्क तक पैदल यात्रा की। कुल मिलाकर 8 जगहों से पैदल यात्रा निकली और 5500 से अधिक प्रतिभागी इस जागरूकता वॉक में शामिल हुए। तिरंगा अर्बन पार्क में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की लाइव वेबकास्ट छात्र अपने संस्थानों में देख सके। इसके साथ सुखना लेक, सेक्टर-17 प्लाजा और शहर के अन्य प्रमुख स्थलों पर स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। अनुमान है कि कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से 1.5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा।
[ad_2]
चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ पदयात्रा: जल विवाद के बीच कार्यक्रम में पहुंचे नायब सैनी-भगवंत मान… दुआ न सलाम