[ad_1]
चंडीगढ़ के मौली जागरा स्थित विकास नगर में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक घर में सिलेंडर फटने से अचानक आग लग गई। घटना के समय पूरा परिवार घर में सो रहा था, लेकिन गनीमत रही कि समय रहते सभी को बाहर निकाल लिया गया और किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय निवासी विनोद कुमार के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे कि रात करीब 12:25 बजे जोरदार धमाके की आवाज आई। पहले तो उन्हें समझ नहीं आया कि क्या हुआ, लेकिन बाहर निकलकर देखा तो कुछ दूरी पर एक घर की दूसरी मजिंल में आग लगी हुई थी। पड़ोसियों ने परिवार को सुरक्षित निकाला रात को जब आग लगी तो मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत गिरीश के घर पहुंचे, जहां पर उसके दो बच्चे और पत्नी घर के अंदर थे, जिन्हें पड़ोसियों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। पड़ोसी विनोद ने बताया कि सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान किसी का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घर के अंदर जितना भी सामान था, वह जल गया। उसमें पैसे, कपड़े और कुछ गहने भी थे। गिरीश ऑटो चलाता है। गिरीश ने बताया कि वह रोजाना की तरह बुधवार को भी पूरा दिन ऑटो चलाकर देर शाम घर पर आया था और उसके बाद हाथ-मुंह धोकर उसने परिवार के साथ खाना खाया और उसके बाद सभी सो गए। लेकिन आधी रात को पता नहीं क्या हुआ, एकदम से घर में धमाका हो गया। वह बच गए। 3 दमकल गाड़ियों ने 1 घंटे में पाया काबू सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। टीम ने पूरे इलाके को घेरकर आसपास के घर खाली करवाए और आसपास के पूरे एरिया को सील कर दिया गया, ताकि आग के कारण आसपास के किसी घर को कोई नुकसान न पहुंच सके। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए बड़ी मशक्कत की और करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया। सिलेंडर फटने से छत में आई दरारें प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा सिलेंडर फटने के कारण हुआ। धमाका इतना तेज था कि घर की छत (लेंटर) में भी दरारें आ गईं। गिरीश ने कहा कि सामान तो फिर से खरीदा जा सकता है, लेकिन शुक्र है कि उसका और परिवार के किसी सदस्य का कोई नुकसान नहीं हुआ और फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिस कारण पड़ोसियों का भी कोई नुकसान नहीं हुआ।
[ad_2]
चंडीगढ़ में देर रात सिलेंडर फटा: घर में लगी भीषण आग, परिवार बाल-बाल बचा, 1 घंटे बाद पाया काबू, पड़ोसियों ने परिवार को सुरक्षित निकाला – Chandigarh News



