[ad_1]
चंडीगढ़ सेक्टर-37 में दुकान के अंदर लात-घूंसे चले, जिसके बाद लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़ा छुड़वाया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस स्टेशन 39 ने मामले में दुकानदार दिवराज सिंह की शिकायत पर मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मारपीट की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पहले गाली-गलौच फिर मारपीट पुलिस को दी शिकायत में दिवराज सिंह ने बताया कि वह अपनी दुकान में बैठे हुए थे, तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौच करने लगे। विवाद बढ़ने पर उन्होंने दुकान के अंदर घुसकर मारपीट करना शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर पास के दुकानदार उसकी दुकान में पहुंचे और झगड़ा छुड़वाने लगे। उसके पास जो कर्मचारी काम करते हैं, वे भी झगड़ा छुड़वाने लगे, लेकिन काली टी-शर्ट पहने व्यक्ति, जो मारपीट कर रहा था, उसने कॉलर पकड़ा हुआ था और नहीं छोड़ा। सभी ने उसे पकड़कर पीछे खींचा, लेकिन उसने कॉलर नहीं छोड़ा। बड़ी मुश्किल से सभी ने उसे पकड़कर पीछे दुकान से बाहर करने की कोशिश की, लेकिन वह छुड़ाकर फिर वापस उन्हें मारने के लिए अंदर आ गया और उसे फिर से पकड़कर बाहर ले जाया गया। पिता के साथ भी बदसलूकी पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब उनके पिता मौके पर पहुंचे तो मारपीट करने वालों ने उनके साथ भी बदसलूकी की। आरोप है कि पिता की पगड़ी उतार दी गई और बालों से पकड़कर घसीटा गया। वहीं, माता के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। इस हमले में पिता को गंभीर चोटें आई हैं। शिकायत में दिवराज ने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट करने वाले का नाम शेखर है। उन्होंने मांग की है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। CCTV में पूरी वारदात कैद सीसीटीवी में सभी के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि काले रंग की टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति ने दुकान के अंदर खड़े एक सरदार व्यक्ति, जिसने सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी, का कॉलर पकड़ा हुआ था। इसके बाद सरदार व्यक्ति ने भी मारपीट करने वाले का गला पकड़ लिया। झगड़ा छुड़वाने के लिए काफी लोग आ गए, लेकिन झगड़ा काफी देर तक चलता रहा। इसके बाद पीले रंग की टी-शर्ट पहने शिकायतकर्ता दिवराज पहुंचा और अपने पिता को छुड़वाने की कोशिश करने लगा। काफी देर बाद जाकर लोगों ने झगड़ा छुड़वाया।
[ad_2]
चंडीगढ़ में दुकान के अंदर चले लात-घूंसे: पिता की पगड़ी उतारने का आरोप, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात,पहले गाली-गलौच फिर मारपीट – Chandigarh News


