चंडीगढ़ में तेज रफ्तार काली थार का कहर, पुलिस वाले के बेटे ने 2 मदरसा टीचरों को रौंदा, दोनों की मौत Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

चंडीगढ़ के मनीमाजरा में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार सहारनपुर के दो मदरसा शिक्षकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई. आरोपी थार चालक पुलिसकर्मी का बेटा है. घायल दोनों की लोगों की पीजीआई में मौत हो गई. रेड लाइट पर दोनों बाइक पर रुके हुए थे.

Zoom

चंडीगढ़ में थार का कहर. (सांकेतिक तस्वीर)

चंडीगढ़. सिटी ब्युटीफुल चंडीगढ़ में एक बार फिर से थार का कहर देखने को मिला है. तेज रफ्तार थार गाड़ी की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, शहर के मनीमाजरा के पास हाउसिंग बोर्ड लाइट पर यह घटना सामने आई है. बुधवार सुबह सुबह 4 बजे तेज रफ्तार थार ने बाइक पर जा रहे दो लोगों को रौंद दिया.

बताया जा रहा है कि आरोपी थार चालक पुलिसकर्मी का बेटा है.घटना के बाद दोनों घायलों को सेक्टर 16 अस्पताल ले जाया गया था, जहां से फिर पीजीआई भेजा गया. बताया जा रहा है कि यहां पर दोनों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान अब्दुल सुभान (40) और गुलशेर (45) के रूप में हुई है. दोनों यूपी के सहारनपुर के रहने वाले हैं. पता चला है कि दोनों चंडीगढ़ में किसी काम के लिए आए थे और मदरसे में पढ़ाते हैं.

घटना के दौरान थार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी और दोनों फिर नीचे गिरने के बाद घायल हो गए थे. घटना के दौरान दोनों रेड लाइट पर रुके हुए थे. बताया जा रहा है कि अब्दुल के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

[ad_2]