[ad_1]
चंडीगढ़ नगर निगम को कलाग्राम स्थित शराब ठेके से करीब 80 लाख रुपए का चूना लगाने का मामला सामने आया है। इसके लिए चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर सौरभ जोशी ने जांच के आदेश दिए हैं। मेयर ने तीन दिनों के अंदर एक्शन टेकेन रिपोर्ट (ATR) मांगी है। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाए। लापरवाही के कारण 2026-27 में नहीं हुआ अलॉट मेयर ने बताया कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण कलाग्राम का यह ठेका पिछले ठेकेदार के पास ही है। जिस कारण वर्ष 2026-27 के लिए बोली नहीं लग सकी है। जिससे मिलने वाले पैसे का नुकसान हुआ है। यह पैसा जनता के विकास कार्यों पर खर्च किया जाना था। इसलिए यह चंडीगढ़ की जनता के साथ धोखाधड़ी है। कई महीनों का किराया भी बकाया शराब के इस ठेके पर कई महीनों का किराया बकाया है। जबकि एक्साइज डिपार्टमेंट को जीएसटी भी नहीं दिया गया है। एक्साइज डिपार्टमेंट की तरफ से ठेके को बार-बार शो-कॉज नोटिस भी जारी किए गए हैं। फिर भी ठेके के खिलाफ कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है। समय पर दी जाए ATR मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एक्शन टेकेन रिपोर्ट (ATR) समय पर दी जाए। नहीं तो वह इस मामले में उच्च अधिकारियों से संपर्क करेंगे। जिसमें जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी।
[ad_2]
चंडीगढ़ में ठेके से निगम को 80 लाख का चूना: मेयर ने दिए जांच के आदेश, तीन दिनों में मांगी एक्शन टेकेन रिपोर्ट – Chandigarh News



