[ad_1]
चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान का लिंक भेजकर लाख्रों ठगने वाला गिरफ्तार।
चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान का लिंक भेजकर साइबर ठगी करने वाले आरोपी को साइबर सेल ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी लिंक भेजकर मोबाइल हैक किया और क्रेडिट कार्ड से लाखों रुपए की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से इस्तेमाल किया गया मोबाइल
.
जांच में सामने आई साजिश
मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद जब साइबर सेल की इंचार्ज इंस्पेक्टर इरम रिजवी ने जांच शुरू की तो सामने आया कि ठगी की रकम से गिफ्ट कार्ड खरीदे गए। इन गिफ्ट कार्ड्स का इस्तेमाल ऑनलाइन सोना खरीदने में किया गया। सोने के सिक्के दिल्ली-एनसीआर इलाके में मंगवाए गए थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से आईफोन 13 प्रो मैक्स मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसका इस्तेमाल ठगी में किया गया था।
जानिए आरोपी ने कैसे दिया ठगी को अंजाम
पुलिस को दी शिकायत में गांव मलोया निवासी रमेश सिंह रावत ने बताया कि उसे एक अनजान नंबर से वॉट्सऐप पर “MPparivahan APK” नाम का लिंक आया। उन्होंने इसे किसी पुराने ट्रैफिक चालान से जुड़ा समझकर लिंक खोल लिया। लिंक खोलते ही उनका मोबाइल फोन ठीक से काम करना बंद कर गया।
इसके बाद उसे लगातार अनजान नंबरों से कॉल, मैसेज और ओटीपी आने लगे। कुछ ही देर में उनके क्रेडिट कार्ड से बिना अनुमति के पैसे निकल गए। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के क्रेडिट कार्ड से 1,36,294 रुपये और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से 1,90,000 रुपए निकाल लिए गए। इस तरह कुल 3,26,294 रुपए की ठगी की गई।
शिकायत में कहा गया कि आराेपी ने उसके मोबाइल से बैंक से जुड़े मैसेज, ओटीपी और लेन-देन की जानकारी जानबूझकर डिलीट कर दी गई, ताकि उसे समय पर ठगी का पता न चल सके।
[ad_2]
चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान का लिंक भेज 3.26 लाख ठगे: गुरुग्राम से गिरफ्तार, एपीके लिंक से खुलासा, आईफोन 13 प्रो मैक्स मोबाइल फोन बरामद – Chandigarh News


