चंडीगढ़ में घनी धुंध: दृश्यता कम होने से वाहन चालक परेशान, ठिठुरते दिखे स्कूल-दफ्तर जाने वाले लोग Chandigarh News Updates

[ad_1]

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद चंडीगढ़ में बुधवार का दिन घने कोहरे के साथ शुरू हुआ। कोहरे के साथ ही मौसम में ठंडक घुल गई। 


घनी धुंध के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।


कोहरे के कारण दृश्यता भी कम रही। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यही स्थिति 25 दिसंबर को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहेगा। 26 दिसंबर को आंशिक बादल छाए रहेंगे और धुंध होगी।


इससे पहले मंगलवार को विजिबिलिटी बेहतर रही। चंडीगढ़ से उड़ानों का संचालन सुचारू रहा। सिर्फ शाम छह बजे की एक फ्लाइट तकनीकी कारणों से रद्द की गई। मंगलवार को खिली धूप का लोगों को खूब आनंद उठाया। सुखना लेक, सेक्टर-17 प्लाजा, रोज गार्डन सहित अन्य पर्यटक स्थलों पर काफी रौनक रही। अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

[ad_2]
चंडीगढ़ में घनी धुंध: दृश्यता कम होने से वाहन चालक परेशान, ठिठुरते दिखे स्कूल-दफ्तर जाने वाले लोग

Leave a Comment