चंडीगढ़ में गठबंधन से पहले AAP-कांग्रेस नेताओं के बिगड़े बोल: जरनैल ने लिखा- कट्‌टर विरोधी-सत्ता में पार्टनर्शिप, लक्की का जवाब-2024 में कौनसी कुश्ती खेल रहे थे – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर पद के चुनाव से पहले कांग्रेस और AAP के नेता सोशल मीडिया पर एक- दूसरे के खिलाफ हो गए हैं। दोनों ही पार्टियों के शीर्ष नेताओं के एक दूसरे के खिलाफ बोल बिगड़े हैं।

.

दिल्ली से चंडीगढ़ प्रभारी व पूर्व विधायक जरनैल सिंह ने एक्स पर पोस्ट डालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मल्लिकार्जुन खड़गे की फोटो डालकर केंद्र में विरोधी और चंडीगढ़ में एकजुट होने के आरोप लगाए हैं।

उनका कहना है कि चंडीगढ़ में मेयर भाजपा का और सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर कांग्रेस के हैं। जो बीजेपी और कांग्रेस के गठबंधन का मजबूत प्रमाण है। इस पर कांग्रेस चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की ने भी जवाब दिया है।

उनकी तरफ से महज एक लाइन पोस्ट करते हुए लिखा कि, जब 2024 में मेयर आप का और सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर BJP के बने थे तब कौन सी कुश्ती खेल रहे थे आप। यह बयानबाजी तब हो रही है जब इसी माह के अंत में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद का चुनाव होना है।

कांग्रेस की तरफ से कल ही बयान जारी किया गया था कि वह भाजपा को रोकने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन का सहयोग करने के लिए तैयार हैं और उनके पास विकल्प AAP ही है।

AAP नेता ने क्या लिखा…

एक तरफ कट्टर विरोधी, दूसरी तरफ सत्ता में पार्टनरशिप

चंडीगढ़ में BJP का मेयर और कांग्रेस का सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर होना बीजेपी और कांग्रेस के गठबंधन का मजबूत प्रमाण है। तुम्हारी ये नूरा कुश्ती अब देश समझ चुका है। अब ये खेल ज्यादा लंबा नहीं चलेगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लक्की ने क्या लिखा…. जब 2024 में Mayor Aap का और Senior Deputy Mayor और Deputy Mayor BJP के बने थे तब कौन सी कुश्ती खेल रहे थे आप।

के ट्वीट के मायने… दरअसल, 2025 में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था। भाजपा के पास कम वोट होने के बावजूद दो पार्षदों ने क्रॉस वोट कर दिए और भाजपा की हरप्रीत कौर बबला मेयर बनी थीं। इस दौरान कांग्रेस के जबसीर सिंह बंटी सीनियर डिप्टी मेयर और कांग्रेस नेत्री डिप्टी मेयर तरुणा मेहता चुनी गईं थीं।

कांग्रेस के जवाब के मायने… 2024 में मेयर मनोज सोनकर बने थे और भाजपा के ही सीनियर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह संधू और राजेंद्र शर्मा डिप्टी मेयर चुने गए थे। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने मेयर का चुनाव रद्द करते हुए हारे हुए कुलदीप कुमार को मेयर बना दिया था।

29 जनवरी को होना है मेयर का चुनाव

बता दें कि, नगर निगम के हाउस के आखिरी वर्ष के लिए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 29 जनवरी को होना है। AAP के दो पार्षदों को BJP ने अपने में शामिल करके पहले ही गेम घुमा दी है। अब सिर्फ एक वोट के मार्जन पर तीनों पद पड़े हुए हैं। भाजपा के पास आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के सभी पार्षद और सांसद का वोट मिलाकर वोट हैं और उन्हें तीनों पद जीतने के लिए एक ही वोट की जरूरत है।

[ad_2]
चंडीगढ़ में गठबंधन से पहले AAP-कांग्रेस नेताओं के बिगड़े बोल: जरनैल ने लिखा- कट्‌टर विरोधी-सत्ता में पार्टनर्शिप, लक्की का जवाब-2024 में कौनसी कुश्ती खेल रहे थे – Chandigarh News