चंडीगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन: राहुल गांधी से ED की पूछताछ का विरोध, नेताओं पर पानी की बौछार, पुलिस ने 90 को हिरासत में लिया

संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:15 PM IST

ख़बर सुनें

राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। चंडीगढ़ में गुरुवार को भी कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। संख्या कम थी लेकिन पूरे जोश के साथ नारेबाजी की। उधर, पंजाब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया। 90 कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय पूूछताछ कर रहा है।

चंडीगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजभवन की ओर किया कूच 
चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंजाब राजभवन की ओर कूच किया। कुछ कदम चलने के बाद ही पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हे आगे बढ़ने से रोक दिया। बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सीटीयू की बस में बैठाकर सेक्टर-36 के थाने ले जाया गया। हालांकि महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी और राहुल गांधी के समर्थन में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मार्च करने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से बाहर निकल कर सड़क पर बैठ गए थे।

पंजाब कांग्रेस के नेताओं पर पुलिस ने की पानी की बौछार
पंजाब कांग्रेस ने भी राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ का जोरदार विरोध किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने पंजाब राजभवन की ओर कूच किया। हालांकि चंडीगढ़ पुलिस के जवानों ने उन्हें सेक्टर-15 में रोका और बैरिकेडिंग कर दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की। पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग बैरिकेड पर चढ़ गए। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेताओं पर पानी की बौछार की। इसके बाद पुलिस ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत 90 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को सेक्टर 3 के थाने में रखा गया है।

विस्तार

.

What do you think?

किसानों व ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर चार घंटे बिजली आपूर्ति रखी ठप

Sippy Sidhu Murder: क्या है नैशनल शूटर सिप्पी सिद्धू की हत्या की गुत्थी, गिरफ्तार हुई जज की बेटी कल्याणी कौन?