चंडीगढ़ में एयर शो: सुखना लेक पर सूर्य किरण की गर्जना से बढ़ा रोमांच, देशभक्ति के गीतों ने बांधा समां Chandigarh News Updates

[ad_1]

एयर शो की लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था उपलब्ध

एयर शो से पहले सूर्य किरण टीम ने पंजाब लोक भवन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर कार्यक्रम की जानकारी साझा की। जो लोग कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए एयर शो की लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था भी की गई है।

300 बसें लगाई गई 

दर्शकों को तय पिकअप पॉइंट्स से ही शटल बसों के जरिए सुखना लेक तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए सीटीयू की 300 बसें तैनात की गई हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे सुबह 9 बजे तक अपने पिकअप पॉइंट्स पर पहुंच जाएं।

प्रमुख पिकअप पॉइंट्स

रेलवे कॉलोनी ग्राउंड, मनीमाजरा

दशहरा ग्राउंड, मनीमाजरा

सेक्टर-17 परेड ग्राउंड (होटल शिवालिक व्यू के पास)

रैली ग्राउंड, सेक्टर-25

मेला ग्राउंड, सेक्टर-34

आईटी पार्क व ललित होटल के पास पार्किंग

कलाग्राम, मनीमाजरा

कई रूट रहेंगे बंद

एयर शो के दौरान सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा।

ओल्ड बैरिकेड चौक से हीरा सिंह चौक तक उत्तर मार्ग व सरोवर पथ बंद

न्यू बैरिकेड चौक से हीरा सिंह चौक तक विज्ञान पथ प्रभावित

संत कबीर लाइट प्वाइंट से गोल्फ क्लब तक यातायात सीमित

पैदल आवाजाही पर भी पाबंदी

इन रूट्स पर पैदल चलने वालों को भी निर्धारित समय में प्रवेश नहीं मिलेगा। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं और एंबुलेंस को पूरी छूट रहेगी। जरूरत पड़ने पर अन्य मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।

[ad_2]
चंडीगढ़ में एयर शो: सुखना लेक पर सूर्य किरण की गर्जना से बढ़ा रोमांच, देशभक्ति के गीतों ने बांधा समां