[ad_1]
ईस्टर पर शहर के चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। सेक्टर 18 के क्राइस्ट चर्च (सी एन आई) में सुबह 5:00 बजे सनराइज प्रेयर हुआ। यह प्रेयर परमेश्वर के l जीवित होने की खुशी में हुई। बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग सुबह चर्च परिसर में कैंडल लाइट मार्च निकाला। यूथ विंग की ओर से प्रभु यीशु के ऊपर एक स्किट का मंचन किया। क्राइस्ट चर्च सीएनआई के सेक्रेटरी अनिल मसीह ने बताया ईस्टर का पर्व खुशी का पर्व है। प्रभु यीशु मसीह शुक्रवार के दिन क्रूस पर चढ़ाया गया था और रविवार को प्रभु यीशु कब्र से जी उठे थे। इसी की खुशी में ईस्टर का पर्व मनाया जाता है। इस मौके पर ईसाई समुदाय के लोग एक दूसरे को बधाई दी। सुबह 11:00 बजे प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर देश दुनिया के खुशहाली और भाईचारे की बढ़ोतरी के लिए प्रार्थना की गई। प्रीतिभोज का आयोजन हुआ।
[ad_2]
चंडीगढ़ में ईस्टर पर चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन


