in

चंडीगढ़ में आज रात से बदलेगा मौसम: 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी, आज भी छाए रहेंगे बादल, तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी – Chandigarh News Latest Haryana News

चंडीगढ़ में आज रात से बदलेगा मौसम:  2 दिन भारी बारिश की चेतावनी, आज भी छाए रहेंगे बादल, तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी – Chandigarh News Latest Haryana News

[ad_1]

चंडीगढ़ में आज रात से मौसम बदलेगा। हालांकि सुबह से ही बादल छा गए है। मोहाली में भी सुबह से बारिश का मौसम बना हुआ है।

सिटी ब्यूटीफुल में आज रात से मौसम बदलेगा। इलाके में फिर से मानसून सक्रिय होगा। ऐसे में आने वाले दो दिन बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 20 और 21 अगस्त को येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि आज बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है।

.

वहीं इलाके में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया है। जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में 15.0 एमएम बारिश दर्ज की गई है। ट्राइसिटी के पंचकूला और मोहाली में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश हो सकती है।

अभी तक कम हुई है बारिश

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों में अगर अच्छी बारिश होती है तो बारिश की कमी दूर हो सकती है। 1 जून से अब तक चंडीगढ़ में 510.7 मिमी बारिश हो चुकी है। जो इस सीजन में होने वाली सामान्य बारिश से 17.5 मिमी कम है। लेकिन मानसून सीजन अभी सितंबर तक है। ऐसे में इसकी भरपाई होने की उम्मीद है।

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में सुबह के समय का मौसम।

ये सावधानियां बरतनी होंगी

मौसम विभाग का कहना है कि कल से मौसम बदलते ही लोगों को सतर्क रहना होगा। उन्हें यात्रा के लिए उन सड़कों को चुनने की कोशिश करनी चाहिए, जहां जलभराव न हो। अगर आपको कहीं जाना है तो तय समय से पहले घर से निकलें। क्योंकि सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो सकता है। बिजली के खंभों को न छुएं। पेड़ों के नीचे न खड़े हों। साथ ही, ऐसी जगह से न जाएं, जहां पानी ज्यादा हो।

[ad_2]

Source link

हिमाचल के 6 जिलों पर मंडरा रहे संकट के बादल, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें हरियाणा का हाल Latest Haryana News

हिमाचल के 6 जिलों पर मंडरा रहे संकट के बादल, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें हरियाणा का हाल Latest Haryana News

वायनाड भूस्खलन का CCTV वीडियो आया सामने, पलक झपकते ही मलबा बन गई दुकान – India TV Hindi Politics & News

वायनाड भूस्खलन का CCTV वीडियो आया सामने, पलक झपकते ही मलबा बन गई दुकान – India TV Hindi Politics & News