चंडीगढ़ में आज भी बारिश का अलर्ट: आसमान में छाए रहेंगे बादल, आंधी तूफान के साथ हो सकती है बारिश – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़ में आज भी बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार आज बादल छाए रहेंगे।

चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने आज भी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार] चंडीगढ़ में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, 16 अगस्त तक चंडीगढ़ और आस

.

इस प्रकार रहेगा आगे का तापमान

मौसम विभाग ने गत दिवस पंचकूला में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। इसी प्रकार मोहाली में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आज चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 14 अगस्त को इस तापमान में कोई बदलाव नहीं देखा जाएगा। लेकिन 15 अगस्त के लिए तापमान में गिरावट देखी जाएगी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

16 अगस्त तक होगी अच्छी बारिश

मौसम विभाग ने चंडीगढ़ और आसपास के इलाके में 16 अगस्त तक अच्छी बारिश का अनुमान लगाया है। शहर में 1 जून से अब तक कुल 455.8 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। लेकिन अभी भी यह सामान्य से 39.6 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अभी वायु में नमी की अधिकतम आद्रता 98% और न्यूनतम आर्द्रता 64% तक दर्ज की गई है।

[ad_2]
चंडीगढ़ में आज भी बारिश का अलर्ट: आसमान में छाए रहेंगे बादल, आंधी तूफान के साथ हो सकती है बारिश – Chandigarh News