चंडीगढ़ में आईटी पार्क और मौली जागरां थाना बनेंगे मॉडर्न: प्रशासक कटारिया ने रखा नींव पत्थर, 9.81 करोड़ होंगे खर्च, सुरक्षा होगी बेहतर – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


चंडीगढ़ में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक अहम कदम उठाया गया है। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आईटी पार्क और मौली जागरां में बनने वाले दो नए आधुनिक पुलिस थानों की आधारशिला रखी। इन थानों के बनने से शहर के तेजी से बढ़ रहे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी। इस अवसर पर चंडीगढ़ के चीफ सेक्रेटरी एच. राजेश प्रसाद, होम सेक्रेटरी मनदीप सिंह बराड़, डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा, वित्त सचिव दिप्रवा लकड़ा, आईजी पुष्पेंद्र कुमार, इंजीनियरिंग सचिव प्रेरणा पुरी सहित चंडीगढ़ प्रशासन और चंडीगढ़ पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जवाबदेह पुलिस सेवा मिलेगी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि यह परियोजना “फ्यूचर रेडी चंडीगढ़ 2030 एंड बेयॉन्ड” की सोच के मुताबिक है और इससे लोगों को बेहतर, आधुनिक और जवाबदेह पुलिस सेवा मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर के विकास के लिए मजबूत पुलिस व्यवस्था बहुत जरूरी होती है और नए थाने चंडीगढ़ पुलिस को और बेहतर काम करने में मदद करेंगे। उन्होंने नशे को चंडीगढ़ और पंजाब की सबसे बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि इससे निपटने के लिए और सख्त तथा नए तरीके अपनाने की जरूरत है। 0.366 एकड़ भूमि पर बनेगा आईटी पार्क में बनने वाला पुलिस थाना 0.366 एकड़ जमीन पर बनेगा। इसका कुल निर्माण क्षेत्र लगभग 19,832 वर्ग फुट होगा और इस पर करीब 9.81 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वहीं, मौली जागरां का पुलिस थाना 0.789 एकड़ जमीन पर बनेगा, जिसका निर्माण क्षेत्र करीब 41,227 वर्ग फुट होगा और इस पर लगभग 19.51 करोड़ रुपए की लागत आएगी। दोनों पुलिस थानों में आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महिला हेल्प डेस्क, पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग लॉकअप और बैरक, पूछताछ कक्ष, मालखाना, हथियार रखने की जगह, कॉन्फ्रेंस हॉल, कैंटीन और पार्किंग की सुविधा होगी। दिव्यांग लोगों के लिए बिना रुकावट आने-जाने की व्यवस्था भी की जाएगी। मौली जागरां पुलिस थाना 52 कमरों का होगा और इसमें आधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम लगाया जाएगा। ग्रीन बिल्डिंग के रूप में होगा निर्माण दोनों पुलिस थानों का निर्माण पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन बिल्डिंग के रूप में किया जाएगा। इनमें बारिश का पानी जमा करने की व्यवस्था, सोलर पैनल और सोलर लाइटें लगाई जाएगी। प्रशासक ने कहा कि नए पुलिस थाने बनने से लोगों की सुरक्षा और मजबूत होगी। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस जल्दी मौके पर पहुंच सकेगी और इलाके में सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास बढ़ेगा और चंडीगढ़ को और सुरक्षित शहर बनाने में मदद मिलेगी।

[ad_2]
चंडीगढ़ में आईटी पार्क और मौली जागरां थाना बनेंगे मॉडर्न: प्रशासक कटारिया ने रखा नींव पत्थर, 9.81 करोड़ होंगे खर्च, सुरक्षा होगी बेहतर – Chandigarh News