in

चंडीगढ़ में अगले दो दिन बारिश की चेतावनी: पूरे दिन छाए रहेंगे बादल, बिजली की चमक के साथ तूफान की आशंका – Chandigarh News Latest Haryana News

चंडीगढ़ में अगले दो दिन बारिश की चेतावनी:  पूरे दिन छाए रहेंगे बादल, बिजली की चमक के साथ तूफान की आशंका – Chandigarh News Latest Haryana News

[ad_1]

चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ और आसपास के कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगह पर तेज हवाओं के साथ आंधी तूफान भी देखा जाएगा। वही बिजली की गरज और चमक की भी आशंका है।

.

हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट

मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटे में 1.1 एमएम बारिश दर्ज की है। इसके कारण अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई हैष वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि कल 21 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। 22 और 23 अगस्त को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जाएगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं 24 अगस्त को भी फिर से तापमान बढ़ेगा और 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

18.5 % कम हुई बारिश

मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार इस सीजन में 18.5% बारिश कम हुई है। 1 जून से अब तक मौसम विभाग ने कुल 511.8 एमएम बारिश दर्ज की है। जो कि सामान्य से कम है। वही वायु में नमी की अधिकतम आर्द्रता 89% और न्यूनतम आर्द्रता 76% तक दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने मोहाली में अधिकतम 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया है। लेकिन मोहाली में पिछले 24 घंटे में कोई बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई है।

[ad_2]

Source link

Mahendragarh-Narnaul News: दरवाजे की घंटी बजाई फिर महिला के गले से सोने की चेन ले उड़े युवक  Latest Haryana News

Mahendragarh-Narnaul News: दरवाजे की घंटी बजाई फिर महिला के गले से सोने की चेन ले उड़े युवक Latest Haryana News

बवानी खेड़ा में चुनाव में विकास बना मुद्दा:  लोग बोले- काम करते तो बन जाती बात; कांग्रेस व बीजेपी से कई दावेदार – Bawani khera News Latest Haryana News

बवानी खेड़ा में चुनाव में विकास बना मुद्दा: लोग बोले- काम करते तो बन जाती बात; कांग्रेस व बीजेपी से कई दावेदार – Bawani khera News Latest Haryana News