चंडीगढ़ फायर विभाग हरकत में आया: सेक्टर-34 के कई संस्थानों में जांच; सेक्टर-22 में आग लगने के बाद खुलीं खामियां – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


चंडीगढ़ सेक्टर-22 उसके बाद इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने के बाद जाकर चंडीगढ़ नगर निगम का फायर विभाग जागा है और मंगलवार को जॉइंट कमिश्नर-कम-चीफ फायर ऑफिसर डॉ. इंदरजीत के नेतृत्व में फायर विभाग की टीम जांच करने के लिए सेक्टर-34 में पहुंची, जहां टीम को कई खामियां मिली हैं। टीम द्वारा उन संस्थानों को नोटिस दे दिया गया है जहां पर कई खामियां मिली है। जिन संस्थानों को नोटिस दिया गया है, उनमें अनअकैडमी, आकाश इंस्टीट्यूट, श्री चैतन्य, नारायणा इंस्टीट्यूट, एलन इंस्टीट्यूट और पिकाडिली थिएटर सहित कई स्थान शामिल हैं। आग लगने के बाद जागता है फायर विभाग चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लग गई है। इसके अलावा सेक्टर-22 में स्थित मोबाइल मार्केट की 2 दुकानों में भीषण आग लग गई। इसकी लपटों के कारण सेकेंड फ्लोर पर 21 सेंचुरी नाम की मोबाइल की दुकान में भी आग लग गई। दुकानों के अंदर धमाकों से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह मार्केट मोबाइल शोरूम और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों के लिए फेमस है, जहां रोजाना हजारों लोग खरीदारी के लिए आते हैं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 33 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं थीं, उसके बाद जाकर फायर विभाग के अफसर जागे हैं और सेक्टर-34 में टीम जांच करने पहुंची है। जांच में सामने आई ये खामियां

[ad_2]
चंडीगढ़ फायर विभाग हरकत में आया: सेक्टर-34 के कई संस्थानों में जांच; सेक्टर-22 में आग लगने के बाद खुलीं खामियां – Chandigarh News