[ad_1]
शहरवासियों को झटका देते हुए चंडीगढ़ नगर निगम ने बढ़ी हुई दरों के साथ प्रॉपर्टी टैक्स के बिल भेजने शुरू कर दिए हैं। इस बार रिहायशी संपत्तियों पर 3 गुना और व्यवसायिक संपत्तियों पर 2 गुना कर की दरें लागू की गई हैं। ये बदली हुई टैक्स दरें चंडीगढ़ प्रशासन

.
नहीं हुआ रेज्युलेशन पास
चंडीगढ़ नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि बीजेपी के कहने और करने मे अंतर है। अभी तक से रेज्युलेशन पास ही नहीं हुआ है और इसे बिल भेजना भी शुरू कर दिया गया है। आने वाली हाउस मीटिंग में इसका विरोध किया जाएगा।
सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी, नगर निगम चंडीगढ़।
सरकारी संपत्तियों को बिल भेजे
नगर निगम ने पहले सरकारी संपत्तियों को बिल भेजे हैं और अब आम नागरिकों व व्यवसायिक संस्थानों को बिल भेजने की प्रक्रिया तेज कर दी है। नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार, चंडीगढ़ में करीब 1.42 लाख संपत्तियां संपत्ति कर के दायरे में आती हैं। इन सभी के बिल अगले 7 से 10 दिनों में भेजने का लक्ष्य रखा गया है।

इस बार डाक विभाग की बजाय निगम अपने कर्मचारियों के माध्यम से बिल भिजवा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, वितरण कार्य जोरों पर है ताकि समय रहते करदाता छूट का लाभ उठा सकें।

[ad_2]
चंडीगढ़ प्रॉपर्टी टैक्स में भारी बढ़ोतरी: कांग्रेस: नहीं हुआ रेज्युलेशन पास ,अप्रैल और मई में 20% छूट, उसके बाद 25% जुर्माना और 12% ब्याज – Chandigarh News