[ad_1]
एस्मा के बावजूद प्रदर्शन में शामिल हुए आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं चंडीगढ़ प्रशासन ने समाप्त कर दी हैं। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग तथा चंडीगढ़ सिटी बस सर्विस सोसाइटी के आउटसोर्स कर्मचारी वर्ग ने सोमवार को डिपो नंबर-1 के बाहर हड़ताल व धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसकी आशंका पूर्व से विभाग के अधिकारियों की थी। इस कड़ी में प्रशासन ने पहले ही आवश्यक सेवाएं अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) पहले ही लागू कर दिया था।
प्रशासन ने अब एस्मा आदेशों का उल्लंघन करने पर हड़ताल व धरना-प्रदर्शन में सम्मिलित हुए आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं संबंधित आउटसोर्सिंग एजेंसी को निर्देश देकर समाप्त कर दी हैं। साथ ही बस ऑपरेटरों द्वारा तैनात किए गए उन चालकों को नोटिस जारी किए गए हैं जो इस हड़ताल में शामिल थे। स्थिति को सुचारू रखने हेतु कुछ इंटर-स्टेट मार्गों पर तैनात चालक दल को शहर की बस सेवाओं में स्थानांतरित किया गया है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
[ad_2]
चंडीगढ़ प्रशासन का एक्शन: प्रदर्शन में गए आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, एस्मा के बावजूद हुए थे शामिल


