चंडीगढ़ पूर्व सैनिक ने पेट्रोल पंप के नाम पर ठगा: पूर्व सैनिक समेत 4 पर केस दर्ज, भरोसे में लेकर ठगे 86 लाख – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन में पूर्व सैनिक समेत 4 पर 86 लाख की ठगी का केस दर्ज।

महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के पूर्व सैनिक बलवंत सिंह, उसकी पत्नी संत्रा देवी, साले राजा राम और बेटी उषा सहरावत के खिलाफ 86 लाख रुपए की ठगी, आपराधिक साजिश और धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत सेक्टर-22ए चंडीगढ़ निवासी अभिषेक तक्षक ने दी है। उसने बताया

.

3 साल में एक करोड़ निवेश का झांसा

बलवंत सिंह और उसकी पत्नी संत्रा देवी ने पेट्रोल पंप को लाभदायक सौदा बताते हुए तीन साल में एक करोड़ रुपये निवेश करने का आग्रह किया। शुरुआत में उनके पिता ने इनकार किया, लेकिन पारिवारिक रिश्तों के कारण भरोसा करते हुए उन्होंने अलग-अलग किस्तों में कुल 86 लाख रुपए बलवंत सिंह को दे दिए।

बलवंत के साले राजा राम ने गारंटी दी और 23 लाख की जमीन लीज़ पर लेकर दी। पहले गांव सिरोहिभाली की जमीन 9 हजार रुपए महीने की दर से 30 साल के लिए लीज पर ली गई। बाद में वह जमीन अधिगृहीत हो गई तो दूसरी जमीन 18 हजार रुपए महीने की दर पर लीज पर ली गई।

शिकायत के अनुसार, पेट्रोल पंप ‘सैनिक फिलिंग स्टेशन’ के नाम से शुरू हो गया, लेकिन किसी प्रकार की साझेदारी का कोई दस्तावेज नहीं दिया गया। बलवंत सिंह ने 49 प्रतिशत हिस्सेदारी देने की बात तो कही, लेकिन शर्त रखी कि पहले बैंक का 25 लाख रुपए का लोन चुकाना होगा।

इसके लिए बलवंत तक्षक ने 10 लाख रुपए नकद दिए और बाकी 15.60 लाख रुपए पेट्रोल पंप के खातों से बलवंत सिंह ने खुद निकाल लिए। जब और रकम मांगी गई और पिता ने हिसाब मांगा तो बलवंत सिंह नाराज हो गया और व्यवहार बदल गया।

धोखाधड़ी और धमकी की धाराओं में केस दर्ज

सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपियों बलवंत सिंह, संत्रा देवी, राजा राम और उषा सहरावत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 406 (विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी), 120बी (आपराधिक साजिश) और 506 (धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

[ad_2]
चंडीगढ़ पूर्व सैनिक ने पेट्रोल पंप के नाम पर ठगा: पूर्व सैनिक समेत 4 पर केस दर्ज, भरोसे में लेकर ठगे 86 लाख – Chandigarh News