[ad_1]
चंडीगढ़ की पुलिस व्यवस्था में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इंस्पेक्टर रैंक पर कई अहम तबादले किए गए हैं। इसकी औपचारिक सूची जल्द जारी किए जाने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, सेक्टर-3 थाना के एसएचओ रहे इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाल को क्राइम ब्रांच का महत्वपूर्ण चार्ज सौंपा गया है। उन्होंने क्राइम ब्रांच में अपना कार्यभार संभाल भी लिया है। विभाग के भीतर इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। वहीं इंस्पेक्टर सतविंदर दुहन भी क्राइम ब्रांच में ही तैनात रहेंगे।
इसी क्रम में अभी तक ईओडब्ल्यू में तैनात इंस्पेक्टर चिरंजी लाल को जिला क्राइम सेल की कमान सौंपी गई है। जबकि पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर राम रतन शर्मा को पीओ सेल का चार्ज दिया गया है।
सूत्र बताते हैं कि क्राइम ब्रांच, जिला क्राइम सेल और पीओ सेल के अलावा शहर के कई थानों के एसएचओ स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। हालांकि पुलिस मुख्यालय की ओर से अभी आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है।
गौरतलब है कि इन तबादलों को लेकर शुक्रवार रात से ही विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था। अब जल्द ही पूरी ट्रांसफर सूची सार्वजनिक होने की उम्मीद जताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार विभाग में कई इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। इंस्पेक्टर जसपाल भुल्लर को डीसीसी से एसएचओ-11 लगाया गया है। इंस्पेक्टर शेर सिंह को पीओ सेल से एसएचओ-49 नियुक्त किया गया है। इंस्पेक्टर दविंदर सिंह को साइबर क्राइम इंचार्ज बनाया गया है। इंस्पेक्टर ईरम रिजवी को पुलिस हेडक्वार्टर के एमआईएस सेल में तैनात किया गया है। वहीं, हाल ही में सीबीआई केस में हाईकोर्ट से बरी हुए इंस्पेक्टर संजीव कुमार को एसएचओ-3 लगाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
[ad_2]
चंडीगढ़ पुलिस में फेरबदल: नरेंद्र पटियाल को क्राइम ब्रांच में अहम चार्ज, चिरंजी लाल को जिला क्राइम सेल की कमान

