in

चंडीगढ़ पुलिस ने पकड़े 2 स्नेचर: महिला को धक्का देकर मोबाइल छाना, एक्टिवा पर सवार होकर भाग गए थे – Chandigarh News Chandigarh News Updates

चंडीगढ़ पुलिस ने पकड़े 2 स्नेचर:  महिला को धक्का देकर मोबाइल छाना, एक्टिवा पर सवार होकर भाग गए थे – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़ में महिला का मोबाइल छीनने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहाली के रहने वाले सतीश और मोहाली के जगतपुरा निवासी अनिल कुमार उर्फ लिंडा रूप में हुई है।

.

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-49 की रहने वाली यशोदा देवी ने बताया कि वह अपनी मां के साथ मार्केट जा रही थी। जैसे ही वह सेक्टर-49डी स्थित सीएचबी फ्लैट्स के पास ट्यूबवेल के नजदीक रास्ते में सड़क पर पहुंची, पीछे से एक एक्टिवा पर सवार दो शख्स आए और उसके हाथ में पकड़ा मोबाइल छीनने लगे।

धक्का दिया और मोबाइल छीनकर फरार

यशोदा ने कहा कि उसने मोबाइल को कस कर पकड़ा हुआ था। लेकिन आरोपियों ने उसे धक्का दे दिया और उसके हाथ से मोबाइल छूट गया और वो भाग गए। उसने कुछ दूरी तक उनका पीछा भी किया। लेकिन पता नहीं वो कहां फरार हो गए, जिसके बाद उसने पूरी बात पुलिस को बताई।

पहले एक, फिर दूसरा साथी पकड़ा

जिसके बाद पुलिस स्टेशन 49 ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी और उन्हें ढूंढने के लिए घटनास्थल के पास सभी जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरे और आने-जाने वाले लोगों से भी पूछताछ की। तो उनके हाथ आरोपियों का सुराग लगा, जिसके बाद पहले आरोपी सतीश को गिरफ्तार किया गया, उसके बाद उसके दूसरे साथी अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया।

[ad_2]
चंडीगढ़ पुलिस ने पकड़े 2 स्नेचर: महिला को धक्का देकर मोबाइल छाना, एक्टिवा पर सवार होकर भाग गए थे – Chandigarh News

Rewari News: किशोरी का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज  Latest Haryana News

Rewari News: किशोरी का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज Latest Haryana News

हरियाणा के 12 MLA अमेरिका के लिए रवाना:  बोस्टन में कल से शुरू होगा विधायकी सम्मेलन, कांग्रेस के 7- भाजपा के 3, दो इनेलो के – Kurukshetra News Today World News

हरियाणा के 12 MLA अमेरिका के लिए रवाना: बोस्टन में कल से शुरू होगा विधायकी सम्मेलन, कांग्रेस के 7- भाजपा के 3, दो इनेलो के – Kurukshetra News Today World News