[ad_1]
चंडीगढ़ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कंवरदीप कौर ने साल 2025 में पुलिस की प्राथमिकताओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चंडीगढ़ पुलिस का मुख्य फोकस ड्रग रिकवरी और ड्रग नियंत्रण पर रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में हमने 60% से अधिक ड्रग रिकवर किया है। इससे साफ पता चलता है कि हमारा ध्यान ड्रग रिकवरी पर सबसे ज्यादा है।
कंवरदीप कौर ने महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर भी विस्तार से बात की। कहा कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और पीछा करने (स्टॉकिंग) के मुकदमों में काफी हद तक गिरावट आई है। जो भी मामले हमारे संज्ञान में आए हैं, उन पर हमने कड़ी कार्रवाई की है। महिलाओं के खिलाफ होने वाले किसी भी अपराध को हम फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर जल्द से जल्द फैसला सुनिश्चित करते हैं।
चंडीगढ़ पुलिस लगातार ड्रग्स के खिलाफ अभियान चला रही है और महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विशेष उपाय कर रही है। एसएसपी कंवरदीप कौर के नेतृत्व में पुलिस टीम शहर को सुरक्षित और नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
[ad_2]
चंडीगढ़ पुलिस की उपलब्धियां: ड्रग नियंत्रण व महिलाओं की सुरक्षा पर SSP कंवरदीप कौर के बयान, मुकदमों में गिरावट

