[ad_1]
3 माह में 21 हजार सर्जरी हुई पीजीआई में ।
चंडीगढ़ पीजीआई में ओ.टी. (ऑपरेशन थिएटर) का समय बढ़ाए जाने के बाद हजारों मरीजों को बड़ी राहत मिली है। पहले जहां प्लांड सर्जरी के लिए 2 से 6 महीने तक की वेटिंग होती थी, अब सैकड़ों मरीजों को तय तारीख से पहले ही ऑप्रेशन का मौका मिल रहा है। पिछले 3 महीनों
.
अप्रैल से पी.जी.आई. ने ओ.टी. का समय बढ़ा दिया है। अब इलेक्टिव सर्जरी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक की जा रही हैं। इससे हर विभाग में रोजाना दो से तीन अतिरिक्त सर्जरी संभव हो पाई हैं। ओ.टी.एम.सी. के सीनियर प्रोफेसर ने बताया कि लंबे समय से यह बदलाव जरूरी था, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।
रेजिडेंट डॉक्टरों को भी सर्जरी का मौका
ओ.टी. का समय बढ़ने से न सिर्फ मरीजों को फायदा हो रहा है, बल्कि पी.जी.आई. में पढ़ाई कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों को भी अधिक मौके मिल रहे हैं। सीनियर प्रोफेसर के अनुसार, अब रेजिडेंट डॉक्टर सीनियर सर्जनों को अधिक समय तक असिस्ट कर पा रहे हैं, जिससे उनका प्रशिक्षण भी बेहतर हो रहा है।
मार्च की तुलना में अप्रैल में मेजर सर्जरी में 151 की बढ़ोतरी हुई, जो यह दर्शाता है कि गंभीर मामलों के मरीजों को भी अब जल्दी इलाज मिल रहा है।
इन विभागों को सबसे ज्यादा लाभ
इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा प्लास्टिक सर्जरी, गायनी और ऑर्थोपेडिक्स विभागों के मरीजों को हुआ है। पहले इन विभागों की ओ.टी. दोपहर 2-3 बजे तक खत्म हो जाती थी, जिससे लिमिटेड सर्जरी ही हो पाती थी। अब नए आदेशों के बाद विभाग शाम 8 बजे तक ऑपरेशन कर पा रहे हैं। पी.जी.आई. में हर दिन औसतन 450 से 500 तक छोटी-बड़ी इलेक्टिव और एमरजेंसी सर्जरी हो रही हैं। अप्रैल से जून तक 3 महीने में सर्जरी की कुल संख्या 21 हजार को पार कर चुकी है।
[ad_2]
चंडीगढ़ पीजीआई में 3 माह में 21 हजार सर्जरी: बढ़ाया ओटी का समय, अब वेटिंग से पहले मिल रही ऑप्रेशन की तारीख – Chandigarh News