[ad_1]
चंडीगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने हरियाणा से स्कूल कैडर के टीचर मांगें हैं। सभी नियुक्ति डेपुटेशन के आधार पर रहेंगी। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी DEO और डाइट प्रिंसिपल को पत्र लिखकर सूचित किया है।
.
चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए UT डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन ने हरियाणा के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को पत्र लिखकर स्कूल कैडर के टीचर पर मांगे हैं। चंडीगढ़ में स्कूल कैडर के टीचर की स्थायी नियुक्ति काफी लंबे समय से नहीं हुई है। जिसके कारण वहां स्कूल कैडर के लेक्चरर की कमी चल रही है।
चंडीगढ़ यूटी ने हरियाणा से पीजीटी इंग्लिश, राजनीति विज्ञान, संस्कृत और लेखाशास्त्र के लेक्चरर मांगे हैं। हालांकि हरियाणा के सभी जिला शिक्षा अधिकारी और SCERT गुरुग्राम के नाम जारी पत्र में यह नहीं बताया गया है कि कितने प्रवक्ता चंडीगढ़ भेजे जाएंगें।
हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय की और से जारी किया गया पत्र।
5 साल का मांगा रिकॉर्ड
डेपुटेशन पर चंडीगढ़ यूटी जाने के इच्छुक प्रवक्ताओं से आवेदन मांगें गए हैं। आवेदन के साथ बीते 5 साल की विस्तृत एसीआर लेक्चरर के तौर पर नियमित नियुक्ति की तिथि, कोई शिकायत या जांच लंबित नहीं होने का प्रमाण पत्र, सत्यनिष्ठ प्रमाण पत्र, विजिलेंस क्लियरेंस सर्टिफिकेट, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सहित प्रोफार्मा भरकर मुख्यालय को भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं।
[ad_2]
चंडीगढ़ ने हरियाणा से मांगे स्कूल टीचर: डेपुटेशन के आधार पर होगी नियुक्ति, इंग्लिश और राजनीति विज्ञान अहम विषय – Panchkula News


