[ad_1]
चंडीगढ़ नारी निकेतन में रहने वाले लोगों के बच्चों को पढ़ाई के लिए EWS का लाभ नहीं दिया जाएगा। चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से यह फैसला लिया गया है। उनकी जगह दूसरे अन्य गरीब छात्रों को प्राइवेट स्कूलों में इन सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा। इसके अलावा प्राइवेट संस्थानों में रहने वाले लोगों को इसका लाभ दिया जाएगा। पहले से ले रहे हैं सरकारी लाभ प्रशासन का मानना है कि यह लोग नारी निकेतन में पहले से ही सरकारी सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं। इसलिए इनको इस स्कीम का लाभ देने के बजाय दूसरे अन्य बच्चों को इसका फायदा मिलना चाहिए।प्रशासन ने इसके लिए सीमित संसाधन होने की वजह बताई है। 11 सीटों पर जल्द शुरू होगी प्रक्रिया प्रशासन की तरफ से के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू किया जाएगा। इसमें योग्य बच्चे अप्लाई कर सकते हैं। चंडीगढ़ में ईडब्ल्यूएस कोटा की करीब 874 सीट है। जिसमे बाकी सभी सीट पर एडमिशन हो चुके हैं।
[ad_2]
चंडीगढ़ नारी निकेतन के छात्रों को नहीं मिलेगा EWS लाभ: जिला प्रशासन ने लिया फैसला, अन्य गरीब छात्रों को दी जाएंगी अब सीटें – Chandigarh News


