[ad_1]
उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम के अधिकारी।
चंडीगढ़ नगर निगम ने शनिवार प्लास्टिक कैरी बैग और कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए शहर में कुल 165 चालान काटे हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण के मद्देनजर नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने सफाई विभाग की कई टीमों का गठन किया, जिन्होंने शहर में विभिन्न बाजारों
.
इस दौरान कई दुकानदारों को प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग और स्टोरेज करते हुए पकड़ा गया। जो नगर निगम के ठोस कचरा प्रबंधन नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।
चालान काटते हुए निगम कर्मचारी।
165 लोगों पर लगा जुर्माना
नगर निगम की टीमों ने 165 लोगों के खिलाफ चालान जारी किए। इनमें 43 चालान प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग और बिक्री पर, 68 चालान सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने पर, 52 चालान कचरे के अलग-अलग करना या छंटाई करना न करने पर और 1-1 चालान निर्माण एवं बागवानी कचरे के डिस्पोजल में लापरवाही के लिए जारी किए गए। इन चालानों में 500 रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया गया है।

गंदगी फैलाने पर हुई कार्रवाई।
कचरा चेक करने के बाद काटे चालान
नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने कहा सफाई अभियान के दौरान टीमों ने एक अनोखी पहल की। सार्वजनिक स्थानों और खुले में फेंके गए कचरे की जांच कर इसमें से दुकानों के बिल, पेमेंट स्लिप और अन्य सबूत तलाशे गए। इसके आधार पर 12 लोगों को चिह्नित कर चालान जारी किए गए, जो सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने के दोषी पाए गए।
[ad_2]
चंडीगढ़ नगर निगम ने काटे 165 चालान: प्लास्टिक कैरी बैग और कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई, 500 से 20 हजार तक लगाया जुर्माना – Chandigarh News

