[ad_1]
पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल के चुनावों को लेकर चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित जिला कोर्ट परिसर में 17 और 18 मार्च 2026 को ‘नो वर्क डे’ रहेगा। यह फैसला चंडीगढ़ जिला बार एसोसिएशन ने लिया है, ताकि वकील वोट डाल सकें। बार एसोसिएशन के प्रधान अशोक चौहान, उपाध्यक्ष संदीप गुर्जर और सचिव अमीश शर्मा ने समूह न्यायिक अधिकारियों से इस फैसले में सहयोग करने की अपील की है। ये चुनाव पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में एक साथ कराए जा रहे हैं। एसोसिएशन की कार्यकारिणी कमेटी के सदस्य भारती रानी, राजेश शर्मा, विवेक शर्मा, अंशुल जिंदल, मंजू सागर, गुरचरन सिंह कौशल, हिमांशु वर्मा और मीनाक्षी ने भी इस चुनाव का समर्थन किया है। वकीलों और क्लर्कों की ड्यूटी बार एसोसिएशन ने बताया कि ‘नो वर्क डे’ के दौरान कोर्ट के जरूरी कामकाज चलते रहे, इसके लिए कोर्ट की अलग-अलग मंजिलों पर वकीलों और क्लर्कों की ड्यूटी लगाई गई है। ये 17 और 18 मार्च को कोर्ट में मौजूद रहेंगे। पहली मंजिल पर वकील दिनेश और अरुण भाटिया के साथ क्लर्क काका राम और विजय शर्मा तैनात रहेंगे। दूसरी मंजिल की जिम्मेदारी वकील विवेक कुमार शर्मा और अभिषेक चौहान संभालेंगे, जिनके साथ क्लर्क अनिल कुमार, मनोज कुमार और जय प्रकाश मौजूद रहेंगे। तीसरी मंजिल के लिए वकील मनजीत सिंह, विकास कुमार और विकास गुप्ता की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि उनके साथ क्लर्क सुरजीत सिंह, शिव थापर और दयाल कुमार रहेंगे। चौथी मंजिल पर वकील राजेश शर्मा, हिमांशु शर्मा और पूजा रानी मौजूद रहेंगे। इनके साथ क्लर्क जगदीप सिंह, दीपक और रजिंदर कोर्ट के जरूरी कामकाज को संभालेंगे। बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है, ताकि वकील मतदान में हिस्सा ले सकें और साथ ही जरूरी अदालती कामकाज भी चलता रहे।
[ad_2]
चंडीगढ़ कोर्ट में 17-18 मार्च ‘नो वर्क डे’: बार काउंसिल के चुनाव होंगे, जरूरी मामलों के लिए लगाई वकीलों-क्लर्कों की ड्यूटी – Chandigarh News

