in

चंडीगढ़ के 6 पार्षदों का लुधियाना में डेरा: कल होगा मेयर पद का चुनाव, गोपनीय मीटिंग में पहुंचे सांसद मनीष तिवारी – Ludhiana News Chandigarh News Updates

चंडीगढ़ के 6 पार्षदों का लुधियाना में डेरा:  कल होगा मेयर पद का चुनाव, गोपनीय मीटिंग में पहुंचे सांसद मनीष तिवारी – Ludhiana News Chandigarh News Updates

[ad_1]

सांसद मनीष तिवारी जानकारी देते हुए।

पंजाब के लुधियाना में आज चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी पहुंचे। उन्होंने चंडीगढ़ में कल होने वाले मेयर चुनाव को लेकर विशेष बैठक की। बैठक में पार्षदों को एकजुट रहने के लिए कहा गया। ये गोपनीय बैठक फिरोजपुर रोड होटल हयात में की गई। बीते दिन से चंडीगढ़ के

.

आज बातचीत करते हुए चंडीगढ़ कांग्रेस के जिला प्रधान एचएस लक्की ने कहा कि हमारे 6 पार्षद लुधियाना में रुके हैं। पहले हम बाबा फरीद जी की धरती पर माथा टेकने गए थे। फिर हुसैनीवाला बार्डर गए थे। अब लुधियाना आकर रुके हैं।

चंडीगढ़ कांग्रेस के जिला प्रधान एचएस लक्की।

पार्षदों को दिया जा रहा लालच

आज हमारे सांसद मनीष तिवारी भी आए है। कल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का मेयर चंडीगढ़ में बनेगा। पिछली बार भाजपा ने लोकतंत्र को शर्मसार किया है। भाजपा के पार्षद और जो उस समय के प्रजेडिंग अधिकारी अनिल मसीह की वीडियो भी वायरल हुई थी जिसमें 8 वोट उन्होंने चोरी किए थे।

इस बार भी दो दिन पहले हमारे पार्षद को लालच देकर भाजपा ने शामिल करवाया। जिस कारण हमें थोड़ा अलर्ट होना पड़ा। लगातार पार्षदों को आफर भाजपा दे रही है लेकिन सभी पार्षद एकजुट हैं। इस संबंधी मनीष तिवारी से बात करनी चाही तो उन्होंने मेयर चुनाव को लेकर कुछ भी कहने से गुरेज किया। तिवारी ने कहा कि अभी वह पंजाब या चंडीगढ़ मेयर मुद्दे पर कोई कमेंट नहीं करना चाहते।

[ad_2]
चंडीगढ़ के 6 पार्षदों का लुधियाना में डेरा: कल होगा मेयर पद का चुनाव, गोपनीय मीटिंग में पहुंचे सांसद मनीष तिवारी – Ludhiana News

‘मैं भी पीता हूं यमुना का पानी, हरियाणा कैसे मिला सकता है जहर’, PM मोदी का केजरीवाल पर निशाना Politics & News

‘मैं भी पीता हूं यमुना का पानी, हरियाणा कैसे मिला सकता है जहर’, PM मोदी का केजरीवाल पर निशाना Politics & News

कॉलिंग+SMS ओनली टैरिफ प्लान ₹210 तक सस्ते हुए:  TRAI के एक्शन के बाद जियो और एयरटेल ने बिना डेटा वाले प्लान की कीमतें घटाईं Today Tech News

कॉलिंग+SMS ओनली टैरिफ प्लान ₹210 तक सस्ते हुए: TRAI के एक्शन के बाद जियो और एयरटेल ने बिना डेटा वाले प्लान की कीमतें घटाईं Today Tech News