[ad_1]
Last Updated:
Chandigarh Schools Blast Threat: चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तर के बाहर धमाके के बाद अब सेक्टर 32, 45, 47 और 41 के नामी प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की ईमेल धमकी, पुलिस और दमकल तैनात. धमकी भरी ईमेल खालिस्तानियों की तरफ से भेजी गई है. पंजाब और हरियाणा के सीएम को भी ईमेल में धमकी दी गई है.
चंडीगढ़ में बम धमाके की धमकी के बाद जांच करती पुलिस.
चंडीगढ़. सिटी ब्युटीफुल चंडीगढ़ में एक अप्रैल को भाजपा दफ्तर के बाहर बम धमाके के बाद अब शहर के निजी स्कूलों को उड़ाने की धमकी दी गई है. अब तक शहर के नामी चार से पांच प्राइवेट बड़े स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी आई है. इसके अलावा, सीएम भगवंत मान, डीजीपी गौरव सिंह यादव और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को भी बम से उड़ाने का धमकी भर मेल मिला है. फिलहाल, बम स्क्वायड के अलावा, पुलिस के साथ-साथ दमकल की गाड़ियां मौके पर जांच कर रही है और अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.
जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ के सेक्टर 32 प्राइवेट स्कूल, सेक्टर 45 प्राइवेट स्कूल, सेक्टर 47 और सेक्टर-41 के नामी स्कूल को बम से उड़ाने की ईमेल भेजी गई है. स्कूल में तलाशी के दौरान मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘जैसे ही हमें सूचना मिली, हम स्कूल परिसर में पहुंच गए. तलाशी ली जा रही है, लेकिन अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. हमने अभिभावकों से कहा है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है.’’
ईमेल में लिखा गया है कि अपने बच्चों को बचाओ. वह बच्चों के खिलाफ नहीं है. खालिस्तान वोटों के जरिये बनेगा या फिर बम के जरिये. पंजाबी में मेल भेजी गई है. खालिस्तानियों की ओर से भेजी गई इस मेल में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के गांधी भवन में भी रात को 9 बजकर 11 मिनट में धमाके की धमकी दी गई है. ईमेल में पंजाब के सीएम भगवंत मान, डीजीपी गौरव यादव और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को भी उड़ाने की चेतावनी दी गई है.
हाईकोर्ट को भी मिली थी धमकी
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]

