[ad_1]
चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेस -2 में एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लग गई है। आग इतनी ज्यादा है कि मौके पर धुआं धुआं नजर आ रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच चुकी हैं। वह आग को काबू करने की कोशिश कर रही है। लेकिन अभी तक आग बहुत ज्यादा फैल चुकी है। फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट की तरफ से हाइड्रोलिक मशीन को मौके पर बुलाया गया है। अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी यहां आग लगने की घटनाएं हो चुकी है। सुबह करीब 10:35 पर इलेक्ट्रिक शोरूम में यह आग लगी थी। इसके बाद इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई थी। यह शोरूम इंडस्ट्रियल एरिया प्लाट नंबर 406 में है। अभी मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौजूद हैं। जिसमें सेक्टर 32, राम दरबार और इंडस्ट्रियल एरिया से गाड़ियां मंगवाई गई हैं। शॉर्ट सर्किट से लगी आग
फायर ब्रिगेड की टीम की तरफ से प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। जिसके कारण इलेक्ट्रिक शॉप पर कुछ बैटरी, इन्वर्टर एवं उनमें इस्तेमाल होने वाले केमिकल के कारण एकदम से आग भड़क गई।
बिजली का सामान बना आग का कारण
फायर ब्रिगेड के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुकान में बिजली का सामान रखा हुआ था। जो ज्यादातर प्लास्टिक का था। जब आग लगी तो प्लास्टिक के समान ने उसे तुरंत पकड़ लिया। जिसकी वजह से आग पर काबू पाने में दिक्कत आई है। पांच दिन पहले सेक्टर 22 में लगी थी आग चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में स्थित मोबाइल मार्केट की 2 दुकानों में पांच दिन पहले भीषण आग लगी थी। सबसे पहले दोपहर साढ़े 12 बजे बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर में बंसल फोटो फ्रेमिंग में आग लगी थी। इसकी लपटों के कारण सेकंड फ्लोर पर 21 सेंचुरी नाम की मोबाइल की दुकान में भी आग लग गई थी।दुकानों के अंदर धमाकों से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।
[ad_2]
चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग: इलेक्ट्रिक की दुकान जलकर राख, फायर ब्रिगेड की टीम बुझाने में जुटी – Chandigarh News



