चंडीगढ़ की नई आबकारी नीति को मंजूरी: शराब की कीमतों में बढ़ोतरी, अब डिपार्टमेंटल स्टोर्स में भी होगी बिक्री Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़ प्रशासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है। नई नीति के तहत शहर में शराब की कीमतों में अधिकतम दो प्रतिशत तक की मामूली बढ़ोतरी की गई है जबकि कुल 97 शराब ठेकों की नीलामी के लिए रिजर्व प्राइस 454.35 करोड़ रुपये तय किया गया है। पिछली आबकारी नीति के मुकाबले रिजर्व प्राइस में करीब 10 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

प्रशासन के अनुसार देसी शराब, अंग्रेजी शराब, इंडियन बीयर और वाइन की एक्स-डिस्टिलरी प्राइस (ईडीपी) में दो प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है। इसका सीधा असर खुदरा कीमतों पर पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर यदि कोई उपभोक्ता एक हजार रुपये की शराब की बोतल खरीदता है तो उसे लगभग 20 रुपये अधिक चुकाने होंगे। प्रशासन का कहना है कि यह बढ़ोतरी महंगाई और कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि को देखते हुए की गई है।

नई नीति के तहत इंपोर्टेड वाइन, इंपोर्टेड बीयर और इंपोर्टेड फॉरेन लिकर (आईएफएल) की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। प्रशासन ने साफ किया है कि नीति लागू होने के बाद पहले तीन महीनों तक कीमतों में कोई और बदलाव नहीं होगा। इसके बाद ही परिस्थितियों के आधार पर किसी संभावित संशोधन पर विचार किया जाएगा।

[ad_2]
चंडीगढ़ की नई आबकारी नीति को मंजूरी: शराब की कीमतों में बढ़ोतरी, अब डिपार्टमेंटल स्टोर्स में भी होगी बिक्री