चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन में कॉपर स्ट्रिप चोरी: कपड़ों में छिपाकर ले गए तीन व्यक्ति, ठेकेदार का कर्मचारी अरेस्ट, साथियों की तलाश – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


चंडीगढ़ में एयरफोर्स स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र से कॉपर स्ट्रिप चोरी होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठेकेदार के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। करीब 28 फुट लंबी कॉपर स्ट्रिप चोरी की गई थी, जिसका खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-31 थाना पुलिस को एयरफोर्स स्टेशन के 3बीआरडी (बेस रिपेयर डिपो) के एआरएस-1 तकनीकी क्षेत्र से कॉपर स्ट्रिप गायब होने की शिकायत मिली थी। शिकायत विंग कमांडर कुलदीप सिंह की ओर से दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक व्यक्ति कॉपर स्ट्रिप निकालते हुए दिखाई दिया। जांच के दौरान आरोपी की पहचान नितिन के रूप में हुई, जो दिल्ली के अशोक विहार का रहने वाला है और ठेकेदार के अंडर में काम करता था। वह एक कंपनी के जरिए एयरफोर्स स्टेशन में केबल कैपिंग और केसिंग का काम कर रहा था। आरोपी ने कबूला जुर्म पूछताछ में नितिन ने कबूल किया कि उसने अपने दो साथियों अमन और रोहित के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उसने बताया कि तीनों ने कॉपर स्ट्रिप को कपड़ों के नीचे छिपाकर कैंप क्षेत्र से बाहर निकाला। बाद में चोरी का सामान रामदरबार इलाके में एक कबाड़ी को बेच दिया। पुलिस ने आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके फरार साथी अमन और रोहित की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[ad_2]
चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन में कॉपर स्ट्रिप चोरी: कपड़ों में छिपाकर ले गए तीन व्यक्ति, ठेकेदार का कर्मचारी अरेस्ट, साथियों की तलाश – Chandigarh News