[ad_1]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (19 अप्रैल) को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक रैली को दौरान तृणमूल कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे आदिवासी विरोधी हैं. पीएम मोदी ने टीएमसी पर घुसपैठ को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि घुसपैठ की वजह से बंगाल की भाषा और संस्कृति बदल रही है. उन्होंने टीएमसी पर महाजंगलराज कायम करने का आरोप लगाया.
पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि तृणमूल ने आदिवासियों की अनदेखी की, उनकी जमीनों पर कब्जा किया और इस क्षेत्र को भ्रष्टाचार, भय व पिछड़ेपन के चक्र में धकेल दिया. उन्होंने कहा, ‘घुसपैठ के कारण बंगाल की भाषा और संस्कृति में बदलाव देखा जा रहा है.’
साल 2026 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अस्मिता और जनसांख्यिकीय मुद्दों पर अपना रुख और तेज कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल सरकार के तहत संथाली भाषा और आदिवासी अस्मिता का अपमान हो रहा है, जबकि मदरसा शिक्षा के लिए रिकॉर्ड बजट आवंटित किया जा रहा है. मोदी ने कहा, ‘संथाली भाषा का अपमान किया जा रहा है, जबकि मदरसा शिक्षा के लिए रिकॉर्ड बजट दिया जा रहा है. यह सिर्फ तुष्टिकरण है.’
आदिवासियों की जमीनों पर तृणमूल गिरोहों ने किया कब्जा – प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री ने दावा किया कि बंगाल के आदिवासी बहुल जिलों में सड़क, पेयजल, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है. उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासियों की जमीनों पर तृणमूल गिरोहों ने कब्जा कर लिया है. मोदी ने कहा, ‘तृणमूल के महाजंगलराज में बिना ‘कट मनी’ (रिश्वत) दिए कोई काम नहीं होता.’ उन्होंने ममता बनर्जी सरकार को ‘निर्मम सरकार’ करार देते हुए कहा कि वह केवल ‘‘लूट’’ में रुचि रखती है, आदिवासियों के कल्याण में नहीं.
पीएम ने टीएमसी पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
मोदी ने कहा, ‘तृणमूल ने अत्याचार, लूट, भ्रष्टाचार और महाजंगलराज के अलावा कुछ नहीं दिया.’ उन्होंने कहा कि पुरुलिया, बांकुड़ा और झाड़ग्राम के लोगों ने पहले भाजपा का समर्थन इसलिए किया था क्योंकि वे ‘‘डर और वसूली से मुक्ति’’ चाहते थे. प्रधानमंत्री ने दावा किया कि पुरुलिया का माहौल अब निर्णायक रूप से तृणमूल के खिलाफ हो चुका है. उन्होंने कहा, ‘पूरा पुरुलिया बदलाव चाहता है और कह रहा है ‘बदलाव जरूरी है. (पल्टानो दरकार)’
बांग्ला भाषा के इस नारे का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने यह जताने की कोशिश की कि पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्से में तृणमूल के खिलाफ जनता का गुस्सा बढ़ रहा है. मोदी ने आरोप लगाया कि तृणमूल के ‘‘भ्रष्टाचार और अत्याचार’’ ने बंगाल के लोगों को आतंकित किया, लेकिन अब जनता भाजपा को ‘‘एकमात्र विश्वसनीय विकल्प’’ मान रही है.
यह भी पढ़ें : बांग्लादेश में भारत के नए हाई कमिश्नर होंगे पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी, बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव!
[ad_2]
‘घुसपैठ से बदल रही बंगाल की संस्कृति, आदिवासी विरोधी हैं ममता’, PM मोदी ने TMC पर लगाए आरोप



