Home Loan Interest Rates India: आज के समय में घर खरीदना आसान नहीं रह गया है. बड़े-बड़े शहरों में तो कीमतें करोड़ों रुपये तक पहुंच गई है. इसलिए ज्यादातर लोग बैंक से होम लोन का सहारा लेते हैं. अलग-अलग बैंक अपने ग्राहकों को अलग ब्याज दरों पर लोन देते हैं.
जिससे कुल खर्च में काफी फर्क पड़ सकता है. ऐसे में अगर आप होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो पहले विभिन्न बैंकों की ब्याज दरों की तुलना कर लेना समझदारी भरा कदम होगा. आइए जानते हैं, विभिन्न बैंकों की ब्याज दरों के बारे में….
एक्सिस बैंक की होम लोन दरें
एक्सिस बैंक अपने ग्राहकों को होम लोन की सुविधा लगभग 8 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर दे रहा है. हालांकि, यह दर सभी के लिए एक जैसी नहीं होती. बल्कि यह ग्राहक के क्रेडिट स्कोर, लोन की राशि और पात्रता जैसे कई फैक्टर्स के आधार पर बदल सकती है.
HDFC बैंक की होम लोन दरें
अगर आप HDFC Bank से होम लोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो, आपको करीब 7.75 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर लोन मिल सकता है. हालांकि, यह दर स्थिर नहीं होती और ग्राहक के क्रेडिट स्कोर, लोन की राशि और अन्य पात्रता शर्तों के आधार पर इसमें बदलाव हो सकता है.
इसलिए लोन लेते समय इन चीजों के आधार पर आप ब्याज दरों में बदलाव करने की मांग भी कर सकते हैं. कुछ मामलों में देखा जाता है कि बैंक ब्याज दरों में ग्राहकों को छूट देती है.
कोटक महिंद्रा बैंक की होम लोन दरें
कोटक महिंद्रा बैंक अपने ग्राहकों को होम लोन करीब 7.70 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर दे रहा है. ग्राहक अपनी प्रोफाइल के आधार पर इस बैंक में होम लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
ICICI बैंक की होम लोन दरें
ICICI Bank अपने ग्राहकों को होम लोन लगभग 7.45 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर पर ऑफर कर रहा है. जो इसे किफायती विकल्पों में शामिल करता है. हालांकि, यह शुरुआती दर हर ग्राहक पर लागू नहीं होती, क्योंकि अंतिम ब्याज दर कई बातों पर निर्भर करती है.
बंधन बैंक की होम लोन दरें
बंधन बैंक अपने ग्राहकों को होम लोन लगभग 8.41 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर उपलब्ध करा रहा है.
यह भी पढ़ें: गोल्डमैन सैक्स की इस रियल एस्टेट कंपनी में एंट्री, 230 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील; जानिए डिटेल्स
Source: https://www.abplive.com/business/home-loan-interest-rates-india-comparison-icici-hdfc-axis-kotak-bank-best-housing-loan-rates-know-the-details-3104653


