[ad_1]
सिएटल2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन ने स्टारबक्स के CEO का पद छोड़ दिया है।
ग्लोबल कॉफी चेन स्टारबक्स की लीडरशिप में बड़ा बदलाव हो रहा है। भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन की जगह अब ब्रायन निकोल कंपनी के CEO होंगे।
निकोल, वर्तमान में चिपोटल मैक्सिकन ग्रिल को लीड कर रहे हैं। 9 सितंबर को वह CEO का पद संभालेंगे। तब तक, CFO, राचेल रग्गेरी, अंतरिम CEO के रूप में काम करेंगे।
शाम 6 बजे के बाद काम नहीं करते हैं लक्ष्मण नरसिम्हन
कंपनी में हुए इस बदलाव के बाद सोशल मीडिया पर लक्ष्मण नरसिम्हन का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो गया है। नरसिम्हन वर्क-लाइफ बैलेंस के बारे में बताते हुए कहते हैं कि वह शाम 6 बजे के बाद काम नहीं करते हैं। सोशल मीडिया पर लक्ष्मण के 6 बजे के बाद काम नहीं करने को उनके जाने की वजह बताया जा रहा है। 2022 में लक्ष्मण ने स्टारबक्स जॉइन किया था।

13 सितंबर 2022 को सिएटल में स्टारबक्स इन्वेस्टर डे के दौरान हावर्ड शुल्त्स, बाएं, और लक्ष्मण नरसिम्हन।
पेप्सिको-रेकिट के CEO भी रह चुके हैं लक्ष्मण नरसिम्हन
- 57 साल के नरसिम्हन UK बेस्ड कंपनी रेकिट के CEO भी रह चुके हैं। इससे पहले नरसिम्हन ने पेप्सिको में CEO, ग्लोबल चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर समेत कई लीडरशिप रोल निभाए थे।
- नरसिम्हन ने पेप्सिको के लेटिन अमेरिका, यूरोप और सब-सहारन अफ्रीका ऑपरेशंस के CEO के पद पर काम किया है। नरसिम्हन कंसल्टिंग फर्म मैकिन्से एंड कंपनी में सीनियर पार्टनर थे।
पुणे में जन्मे, पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी से किया मास्टर्स
15 मई 1967 में जन्मे नरसिम्हन ने भारत में पुणे यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। इसके बाद उन्होंने पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी में द लॉडर इंस्टीट्यूट से जर्मन और इंटरनेशनल स्टडीज में मास्टर डिग्री ली। उन्होंने पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में भी मास्टर्स किया है।

लक्ष्मण नरसिम्हन ने मार्च 2023 में स्टारबक्स के सीईओ का पद संभाला था।
मैक्सिकन ग्रिल को लीड कर रहे थे ब्रायन निकोल
ब्रायन निकोल मार्च 2018 से चिपोटल मैक्सिकन ग्रिल को लीड कर रहे थे। निकोल पहले कंपनी के CEO और डायरेक्टर थे। मार्च 2020 से वे बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
चिपोटल में शामिल होने से पहले निकोल टैको बेल के CEO थे। यहां वे कंपनी के प्रेसिडेंट के साथ-साथ चीफ मार्केटिंग और इनोवेशन ऑफिसर के तौर पर भी काम कर रहे थे।
2023-24 में 191 CEO में से 74 ने अपना रोल छोड़ा
लक्ष्मण नरसिम्हन के एग्जिट से इस साल अपने पद छोड़ने वाले CEO की संख्या बढ़कर 74 हो गई है। 3000 अमेरिकी कंपनियों की परफॉर्मेंस मेजर करने वाली संस्था रसेल ने ‘रसेल 3000’ इंडेक्स में इसकी जानकारी दी है।
एक्सचेंज चेंज को ट्रैक करने वाली संस्था ‘एक्सचेंज डॉट कॉम’ के मुताबिक, इस साल अपने पद छोड़ने वाले 191 CEO में से 74 को जबरन बाहर का रास्ता दिखाया गया। कंपनी संस्थानों को 2017 से ट्रैक करना शुरू किया था, तब से किसी एक वित्त वर्ष में सबसे ज्यादा संख्या है।
[ad_2]
ग्लोबल कॉफी चेन स्टारबक्स ने CEO बदला: लक्ष्मण नरसिम्हन को ब्रायन निकोल रिप्लेस करेंगे, 6 बजे के बाद काम नहीं करते थे लक्ष्मण


