ग्रुरुग्राम: 6वीं एलीट पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक Latest Haryana News

[ad_1]


गुरुग्राम में 16 नवंबर को गुरुग्राम बॉक्सिंग अकादमी में 6वीं एलीट पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने भार वर्गों में जीत हासिल की। 50 किलोग्राम भार वर्ग में कृष्णन ठाकरण ने खिताब अपने नाम किया, जबकि 55 किग्रा वर्ग में रोहित बघेल विजेता रहे। 60 किग्रा में गौरिश पुजानी, 65 किग्रा में संस्कार और 70 किग्रा वर्ग में अंकित खताना ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।इसके अलावा 75 किग्रा में अभिमन्यु, 80 किग्रा में रुपेश, 85 किग्रा में जतिन यादव, 90 किग्रा में अमन, और 90+ किग्रा वर्ग में लक्षय राठी ने विजेता बनकर अपनी श्रेष्ठता दर्ज कराई।

[ad_2]
ग्रुरुग्राम: 6वीं एलीट पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक