गोहाना रैली : प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजी 30 बसें, यात्री रहे परेशान


सोनीपत। गोहाना की नई सब्जी मंडी में रविवार को होने वाली गृह मंत्री अमित शाह की रैली को लेकर रोडवेज की 30 बसों को प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजा गया है। इनमें से 17 बसें सोनीपत बस डिपो से और 13 बसें गोहाना सब डिपो से भेजी गई हैं। पहले से बसों की कमी झेल रहे बस डिपो से बड़ी संख्या में रोडवेज बसों को प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजने से कई रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित रहीं।

सोनीपत डिपो में नई बसें नहीं आने और पुरानी बसों के कंडम होने से बसों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। वर्तमान समय में सोनीपत डिपो में किलोमीटर स्कीम की मिलाकर 96 बसें हैं। इनमें 17 बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजने से 79 बसों के सहारे यात्रियों को यातायात सुविधा देने का प्रयास किया गया। वहीं गोहाना सब डिपो में 60 बसें हैं, इनमें से 13 बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर लगाने से 47 बसों के सहारे व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया गया। बसों की कमी होने के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोकल रूटों पर जाने वाले यात्रियों को लंबे समय तक बस नहीं मिलने पर निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। भारतीय किसान पंचायत ने रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन से गोरड़ व नाहरी रूट पर बस सेवा शुरू करने की मांग की है।

बाक्स

सोनीपत बस डिपो से प्रशासनिक ड्यूटी में 17 बसें भेजी गई हैं। अवकाश होने के चलते ज्यादा यात्री नहीं थे। रविवार को भी अवकाश है। ऐसे में यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजी गई सभी बसें लोकल रूटों की हैं। यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा देने का प्रयास रहेगा।

कर्मबीर गहलावत, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत

.


What do you think?

Punjab-Haryana: एक फरवरी से शुरू होगी गेहूं की बिक्री, केंद्र ने OMSC को दी मंजूरी, आटे की कीमतों में आएगी कमी

Hisar: ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल के खिलाफ  रामायण टोल प्लाजा को करवाया फ्री, किसानों ने किया रोड जाम