[ad_1]
Last Updated:
LGP Gas Shortage in Ambala: अंबाला में अमेरिका-इजरायल और ईरान के युद्ध के कारण गैस की किल्लत हो गई है. ढाबा संचालक, रेहड़ी वाले और उद्योगपति परेशान हैं. सरकार से अपील है कि जल्द समाधान निकाले. अंबाला ें ढाबे और होटलों के अलावा साइंस इंडस्ट्री पर गैस ना मिलने से अब वर्करों को घर बैठने पर मजबूर होना पड़ सकता है.
अंबाला में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के चलते भारत में गैस की किल्लत हो गई है.
अंबाला. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के चलते भारत में गैस की किल्लत हो गई है. इस कारण अब ढाबा संचालकों को बड़ी परेशानी हो रही है और उनका काम प्रभावित हो गया है. सरकार ने कर्मशियल सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी है. हरियाणा के अंबाला में छोले भटूरे का काम करने वाले रेहड़ी लगाने वालों का कहना है कि उनकी दुकान भी सही से नहीं खुल पा रही है. क्योंकि कमर्शियल सिलेंडर की उनको किल्लत हो रही है. गैस एजेंसी में भी जाओ तो वहां शॉर्टेज की बात कह कर सिलेंडर देने से इनकार किया जा रहा है.
नवीन यादव ने कहा कि दो दिन से उनकी दुकान बंद हो गई थी.उनका कहना है कि चाहे रेट अधिक कर दिया गया है.लेकिन सिलेंडर मिलना चाहिए. वीरेंद्र ने बताया कि वह फूड की दुकान चलाते हैं और हमारा काम प्रभावित हो रहा है.
अंबाला गोल चक्कर पर कालका हलवाई नाम से दुकान चलाने वाले मालिक ने बताया कि वह कमर्शियल सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं अब गैस एजेंसी का कहना है कि एक सप्ताह तक सिलेंडर की किल्लत रहेगी. उनके पास केवल 2 दिन का ही ईंधन बचा है आगे कैसे काम चलाएंगे, यह उन्हें खुद भी नहीं पता. उन्होंने सरकार से अपील भी की किसी तरह से ऐसी व्यवस्था कराई जाए कि उनका काम चला रहे. क्योंकि बिना सिलेंडर के उनका काम चलना बड़ा मुश्किल हो गया है. कोयले और लकड़ी से अब वह काम नहीं हो सकते हैं. वीटा बूथ चलाने वाले शख्स ने बताया कि गैस की भारी किल्लत है.
‘सरकार को कुछ समाधान भी निकालना चाहिए’
अंबाला की साइंस इंडस्ट्री पर भी इसका खासा असर हुआ है. यहां पर उद्योगपति उमेश गुप्ता का कहना है कि गैस की कमी और सरकार को कुछ समाधान भी निकालना चाहिए. कारोबारियों का कहना है कि स्मॉल इंडस्ट्री के व्यापारियों ने अपने वर्कर्स से कहना शुरू कर दिया है कि अगर गैस की प्रॉब्लम रही तो वह अभी उनसे काम नहीं करवा पाएंगे.उन्होंने कहा की सरकार ने पहले 15 से 20 दिन का सिलेंडर बुक करने को कहा था, लेकिन अब उन्होंने 25 दिन का बुक करने को कहा है. उन्होंने कहा कि लोग पैनिक हो रहे हैं. गैस, डीजल औऱ पेट्रोल को लोग स्टोर करने लगे हैं.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]



