गैस किल्लत : 12 हजार उपभोक्ताओं के पास एलपीजी के साथ पीएनजी कनेक्शन Latest Haryana News

[ad_1]

रोहतक। पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) के साथ ही द्रवित पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) कनेक्शन वाले शहर के 12,000 उपभोक्ताओं को अब एक कनेक्शन सरेंडर करना होगा। गैस किल्लत के बीच सरकार के नए फैसले का असर इन गैस उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।

जिले में 35 गैस एजेंसियों के 3.70 लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं। गैस किल्लत के बीच एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें आए दिन देखने को मिल रही हैं। इनमें कई लोग ऐसे भी हैं जो एलपीजी लेने पहुंच रहे हैं। इनके घर पर पीएनजी कनेक्शन भी हैं।

ऐसे दोहरे कनेक्शन वाले उपभोक्ता अब एलपीजी के साथ-साथ पीएनजी कनेक्शन नहीं रख सकेंगे। गैस संकट के चलते सरकार ने उनसे एक कनेक्शन सरेंडर करने का आग्रह किया है।


दुकानों पर धड़ल्ले से हो रहा घरेलू सिलिंडरों का इस्तेमाल

गैस किल्लत के बीच कालाबाजारी बढ़ी है। हलवाई व फास्टफूड आदि की दुकानों पर घरेलू एलपीजी सिलिंडर धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहे हैं। ये लोग घरेलू कनेक्शन होने पर गैस का व्यावसायिक प्रयोग कर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। शहर में तीन हजार से भी अधिक ढाबे व फास्टफूड कारोबारी हैं। इनमें से ज्यादातर नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।


एक सप्ताह में 45 सिलिंडर किए जब्त

गैस की कालाबाजारी की रोकथाम के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने एक सप्ताह में ही जिले में अलग-अलग जगह छापे डालकर अब तक 45 सिलिंडर किए जब्त किए हैं। इनमें से 33 रोहतक शहर जबकि 12 सिलिंडर सांपला से जब्त किए गए हैं। विभाग के इंस्पेक्टर पवन ने सोमवार को सांपला में 8 जगह छापा डालकर 12 सिलिंडर जब्त किए गए हैं। जब्त सिलिंडरों को गैस एजेंसियों में रख दिया गया है।


ढाबों पर आधे से भी कम हुए ग्राहक

गैस किल्लत से ढाबा संचालक परेशान नजर आ रहे हैं। व्यावसायिक गैस के सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। सोनीपत रोड स्थित एक ढाबे के संचालक शुभम ने बताया कि ब्लैक में सिलिंडर के दाम 1900 रुपये तक बताए जा रहे हैं और अब वे भी नहीं मिल रहे हैं। इसी रोजगार से घर का खर्च निकालते हैं। खाने की थाली के दाम 60 से 80 रुपये करने पर अब ग्राहक आधे से भी कम गए हैं। पहले रोजाना 70 ग्राहक आते थे, अब 30 से भी कम आने लगे हैं। अन्य ढाबों पर भी ऐसी ही स्थिति है। ऐसे तो रोजगार ठप हो जाएगा।


सीधे घरों में आती है पीएनजी

पीएनजी प्राकृतिक गैस है जो पाइपलाइन के जरिए सीधे घरों और उद्योगों तक पहुंचाई जाती है। मीथेन से बनी होती है। यह हवा से हल्की होती है। यह सुरक्षित और लगातार आपूर्ति वाला ईंधन है। इसमें मीटर के आधार पर बिल आता है। सेक्टर-1, 2, 3, 4, 14, के अलावा सनसिटी, माॅडल टाउन, झंग कॉलोनी, मानसरोवर कॉलोनी, विशाल नगर आदि में पीएनजी आपूर्ति है।

[ad_2]
गैस किल्लत : 12 हजार उपभोक्ताओं के पास एलपीजी के साथ पीएनजी कनेक्शन