[ad_1]
साइमन हार्मर ने कुलदीप यादव को बोल्ड कर पवेलियन भेजा।
टीम इंडिया पर गुवाहाटी में टेस्ट सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है। बरसापारा स्टेडियम में आज मैच का आखिरी दिन है और दूसरा सेशन जारी है। भारत ने दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाए हैं। टीम अभी साउथ अफ्रीका से 440 रन पीछे है। रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं।
साई सुदर्शन 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सेनुरन मुथुसामी ने ऐडन मार्करम के हाथों कैच कराया। इससे पहले ऋषभ पंत, कुलदीप यादव और ध्रुव जुरेल के विकेट गिरे। ये तीनों विकेट साइमन हार्मर ने लिए।
साउथ अफ्रीका ने चौथे दिन मंगलवार को अपनी दूसरी पारी 260/5 के स्कोर पर घोषित कर दी। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 201 रन सिमट गई थी। इस तरह भारत को टेस्ट जीतने के लिए 549 रन का टारगेट मिला है।
साउथ अफ्रीका कोलकाता टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। गुवाहाटी में जीतकर टीम 2-0 से क्लीन स्वीप कर लेगी। भारत में टीम को आखिरी सीरीज जीत 2000 में मिली। टीम के पास 25 साल बाद इतिहास रचने का मौका है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, सेनुरन मुथुसामी।
लाइव अपडेट्स
20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुथुसामी ने सुदर्शन को आउट किया
भारत का छठा विकेट गिर गया है। साई सुदर्शन 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सेनुरन मुथुसामी ने उन्हें मार्करम के हाथों कैच कराया। यह मार्करम का मैच में आठवां कैच है। 48वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मुथुसामी ने ऑफ स्टंप पर फुलर लेंथ डाली। सुदर्शन फ्रंटफुट पर डिफेंस करने गए, लेकिन टप्पा खाने के बाद गेंद बाहर की ओर निकल गई। गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप की ओर गई और मार्करम ने बिना गलती किए कैच लपक लिया।
43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पहले सेशन में भारत के 3 विकेट गिरे
गुवाहाटी टेस्ट के पांचवें दिन का पहला सेशन पूरी तरह साउथ अफ्रीका के नाम रहा। इस सेशन में मेहमान टीम ने भारत के तीन विकेट चटकाए। सबसे पहले नाइट वॉचमैन कुलदीप यादव आउट हुए, फिर ध्रुव जुरेल पवेलियन लौटे और उसके बाद कप्तान ऋषभ पंत भी हार्मर की गेंद पर चलते बने। तीनों विकेट स्पिनर साइमन हार्मर ने लिए। पहले सेशन तक भारत 90 रन पर 5 विकेट खोकर संघर्ष कर रहा है और टीम पर हार का खतरा अभी भी बना हुआ है। टीम अभी साउथ अफ्रीका से 459 रन पीछे है।

05:00 AM26 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
मार्करम का इस मैच में 7वां कैच
ऐडन मार्करम ने दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में अब तक 7 कैच पकड़े हैं। इसके साथ ही मार्करम एक टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए है। उन्होंने पहली पारी में केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के कैच लिए थे। वहीं दूसरी पारी में अब तक ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत के कैच पकड़े।
04:47 AM26 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
पंत आउट, भारत का पांचवां विकेट गिरा
58 रन पर भारत का पांचवां विकेट गिर गया है। ऋषभ पंत 13 रन बना कर आउट हो गए हैं। पंत को भी साइमन हार्मर ने आउट किया। पांचवें दिन के पहले सेशन में ही उन्होंने तीन विकेट ले लिए हैं। इससे पहले उन्होंने कुलदीप और जुरेल को पवेलियन भेजा।

पंत के विकेट के बाद सेलिब्रेट करते हार्मर।
04:29 AM26 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
हार्मर को एक ओवर में 2 विकेट
साइमन हार्मर ने एक ही ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने 24वें ओवर की तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव को बोल्ड किया। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर ध्रुव जुरेल को ऐडन मार्करम के हाथों स्लिप में कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। जुरेल ने 3 गेंदों का सामना कर 2 रन बनाए। हार्मर का पारी में यह तीसरा विकेट है। उन्होंने पहले दिन केएल राहुल का भी आउट किया था।
04:13 AM26 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
भारत का तीसरा विकेट गिरा
भारत की दूसरी पारी में तीसरा विकेट गिर गया है। साइमन हार्मर ने कुलदीप यादव को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। कुलदीप ने 38 गेंदों में 5 रन बनाए। हार्मर के 24वें ओवर की तीसरी गेंद तेजी से अंदर की ओर आई। कुलदीप इसे बैकफुट पर जाकर खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वे गेंद की लाइन को सही तरह समझ नहीं सके और गेंद सीधा मिडिल स्टंप से टकरा गई।

साइमन हार्मर ने कुलदीप यादव को बोल्ड किया।
04:11 AM26 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
पांचवें दिन का खेल शुरू
गुवाहाटी टेस्ट के पांचवें दिन का खेल शुरू हो चुका है। भारत ने 27/2 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। साई सुदर्शन और कुलदीप यादव ने पारी को आगे बढ़ाया। पहले दिन यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के विकेट गिरे थे।
03:21 AM26 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
चौथे दिन के पहले सेशन में भारत को 3 विकेट मिले
भारत ने चौथे दिन की शुरुआत अच्छी की थी। टीम ने पहले सेशन में 81 रन देकर 3 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी की बढ़त 395 रन तक पहुंच गई। पहले सेशन में रायन रिकेल्टन (35), ऐडन मार्करम (29) और टेम्बा बावुमा (3) आउट हुए। रवींद्र जडेजा को 2 और वॉशिंगटन सुंदर को 1 विकेट मिला। चौथे दिन का पहला सेशन खत्म होने तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 107/3 था।
03:15 AM26 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
चौथे दिन के दूसरे सेशन में साउथ अफ्रीका ने 113 रन बनाए
दूसरे सेशन में साउथ अफ्रीका ने 113 रन बनाए। इस दौरान टीम ने केवल एक विकेट गंवाया। इस सेशन में भारत को रवींद्र जडेजा ने इकलौती सफलता दिलाई। उन्होंने टोनी डी जॉर्जी को 49 रन पर आउट करते हुए अपना तीसरा विकेट हासिल किया। लंच तक टीम का स्कोर 220/4 रहा और बढ़त 508 रन की हो गई।

03:14 AM26 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
चौथा दिन का तीसरा सेशन भी साउथ अफ्रीका के नाम रहा
चौथे दिन का तीसरा सेशन साउथ अफ्रीका के नाम रहा। टीम ने इस सेशन में 8.3 ओवर खेलने के बाद 260/5 के स्कोर पर अपनी दूसरी पारी डिक्लेयर कर दी और भारत को गुवाहाटी टेस्ट जीतने के लिए 549 रन का टारगेट दिया। इस सेशन में टीम का एक विकेट गिरा। ट्रिस्टन स्टब्स 94 रन बनाकर आउट हुए। इसी विकेट के साथ टीम ने पारी घोषित कर दी।


03:12 AM26 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
रवींद्र जडेजा को 4 विकेट
भारत के लिए लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 28.3 ओवर में 62 रन देकर 4 विकेट लिए। एक विकेट वॉशिंगटन सुंदर को मिला। भारत ने 15.5 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए। कुलदीप यादव 4 और साई सुदर्शन 2 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। भारत को 5वें दिन 522 रन चाहिए, लेकिन टीम के पास 8 ही विकेट बाकी है। पढ़ें पूरी खबर…

03:11 AM26 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
तीसरे दिन भारत 201 पर ऑलआउट
तीसरे दिन भारत ने 8/0 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। राहुल और यशस्वी ने फिफ्टी पार्टनरशिप की, लेकिन दोनों के आउट होते ही टीम बिखर गई। 95/1 से टीम का स्कोर 122/7 हो गया। वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने आखिर में टीम को 201 तक पहुंचा दिया। मार्को यानसन ने 6 विकेट लिए। पढ़ें पूरी खबर…

मार्को यानसन ने तीसरे दिन 6 विकेट लिए।
03:10 AM26 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
दूसरे दिन सेनुरन मुथुसामी का शतक
साउथ अफ्रीका ने शनिवार को टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी। सेनुरन मुथुसामी ने 109 और मार्को यानसन ने 93 रन बनाए। भारत से कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को 2-2 विकेट मिले। पढ़ें पूरी खबर…

पहले दिन भारत ने 6 विकेट झटक लिए थे।
03:09 AM26 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
पहले दिन भारत ने 6 विकेट गिराए
पहले दिन साउथ अफ्रीका ने शुरुआती 2 सेशन में 2 ही विकेट गंवाए। स्कोर 150 के पार पहुंच गया। तीसरे सेशन में भारत ने वापसी की और 4 विकेट निकाल लिए। दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन रहा। पढ़ें पूरी खबर…

ऐडन मार्करम ने रायन रिकेल्टन के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप की।
[ad_2]
गुवाहाटी टेस्ट- भारत का छठा विकेट गिरा, सुदर्शन आउट: स्कोर 109/6, साउथ अफ्रीका से 449 रन पीछे; मार्करम ने मैच में अबतक 8 कैच लिए
