[ad_1]
गुरुग्राम में माफिया को लेकर रेहड़ी वालों से बात करते नोडल अधिकारी आरएस बाठ
गुरुग्राम में माफिया के इशारे पर सड़कों पर रेहड़ियां लगाने का खुलासा हुआ है। बस अड्डे के पास रेहड़ियां हटवा रहे नगर निगम के नोडल अधिकारी(DTP Enforcement) आरएस बाठ के सामने यहां तक कह दिया कि कोई आपको भी गोली मार देगा। रेहड़ी वाले के खुलासे और अधिकारियो
.
मामला उस समय का है जब नोडल अधिकारी आरएस बाठ के नेतृत्व में जीएमडीए और नगर निगम सीएमओ आशीष सिंगला की टीम बस स्टैंड इलाके में सड़कों पर अवैध रेहड़ियां हटवाने पहुंचे। यहां दुकानदारों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध किया और अधिकारियों से बहस की।
गुरुग्राम में पुलिस के सामने रेहड़ी वाले ने माफिया द्वारा गोली मारने की बात कही।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में एक रेहड़ी वाले को नोडल अधिकारी आरएस बाठ को एक रेहड़ी वाले से तीखी बहस करते देखा गया। अधिकारी जब उससे पूछते हैं कि रेहड़ी क्यों नहीं हटाते तो वह कहता है कि गुंडागर्दी करके रेहड़ी लगवाई जा रही हैं। जिस पर माफिया से दुखी एक रेहड़ी वाले ने बोला कि नाम लेंगे तो वे गोली मार सकते है और डीटीपी साहब आपको भी कोई गोली मार देगा। इसलिए वह रेहड़ी लगवाने वाले माफिया का नाम नहीं बता सकता। खुलेआम गोली मारने की बात पर डीटीपी आरएस बाठ भी हैरान हो गए।
कई बार हटवाई जा चुकी रेहड़ियां
DTP आरएस बाठ ने इस अवैध कारोबार को रोकने की कई बार कोशिश की। उन्होंने बस स्टैंड के पास सात से आठ बार रेहड़ी वालों को समझाया और कुछ को हटाने में सफलता भी पाई, लेकिन माफिया का दबदबा इतना है कि रात में टूटी रेहड़ियां सुबह फिर से लगा दी जाती हैं। अब तक इस इलाके में 40 से ज्यादा रेहड़ियां तोड़ी जा चुकी हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
अधिकारियों द्वारा की गई जांच में पता चला कि कुछ लोग परमिशन और लाइसेंस के साथ रेहड़ियां लगा रहे हैं, लेकिन ज्यादातर रेहड़ियां दबंग और प्रभावशाली लोगों के इशारे पर चल रही हैं। ये लोग रेहड़ी वालों से मोटी रकम वसूल कर उन्हें अवैध रूप से सड़कों पर कब्जा करने की इजाजत दे रहे हैं।
शहर में सुरक्षा को भी खतरा
नोडल अधिकारी आरएस बाठ ने बताया कि कई रेहड़ियां अनजान लोग लगा रहे हैं, जिनकी पहचान नहीं हो पा रही। उनके पास फर्जी तरीके से बनवाएं आधार कार्ड और पहचान पत्र हो सकते हैं। इससे न केवल शहर की व्यवस्था बिगड़ रही है, बल्कि सुरक्षा का भी गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। अनजान लोगों द्वारा संचालित रेहड़ियां असामाजिक तत्वों के लिए छिपने का ठिकाना बन सकती हैं।

गुरुग्राम में सड़कों पर अवैध रूप से लगने वाली रेहड़ियों को तोड़ा जा रहा है।
माफिया को हटाया जाएगा
उन्होंने कहा कि पुलिस, नगर निगम और जीएमडीए द्वारा इस माफिया राज को खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। अवैध रेहड़ियों पर स्थायी रूप से रोक लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें आम लोगों का सहयोग भी मिल रहा है। प्रशासन की अपील है कि लोग बिना लाइसेंस वाली रेहड़ियों से सामान न खरीदें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें।
[ad_2]
गुरुग्राम DTP बाठ को चेतावनी, कोई गोली मार देगा: सड़कों पर रेहड़ी लगाने के खेल में माफिया, अधिकारियों से बहस का वीडियो वायरल – gurugram News

सुखपाल खैहरा का कमेंट, आयोग ने SSP से रिपोर्ट मांगी: कांग्रेस MLA ने लिखा- ₹1000 पिच्छे गिद्दा पाउण वालियां बीबीयां कित्थों जम लैणगियां सूरमे – Chandigarh News Chandigarh News Updates