गुरुग्राम: सोसाइटी में प्रवेश नहीं देने पर कार सवार युवक ने सिक्योरिटी गार्ड से की मारपीट, वीडियो वायरल Latest Haryana News

[ad_1]


गुरुग्राम सेक्टर-51 स्थित मेफील्ड गार्डन सोसाइटी में प्रवेश नहीं देने पर कार सवार युवक ने सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट की है। यह घटना शनिवार की शाम 5:20 बजे की है। सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सिक्योरिटी गार्ड ने मारपीट की शिकायत सेक्टर-50 थाने में की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक दो महिलाओं के साथ कार से गेट पर पहुंचा था और बिना अनुमति ही सोसाइटी के अंदर जाने लग रहा था। सिक्योरिटी गार्ड ने जब गेट पर लगा बूम बैरियर नहीं खोला तो युवक ने कार से नीचे उतरकर सिक्योरिटी गार्ड से बहसबाजी शुरू कर दी। इसके बाद युवक सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट करने लगा। युवक ने बूम बैरियर को तोड़ने का भी प्रयास किया। सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई की घटना गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वहीं, सिक्योरिटी इंचार्ज से बात करने के बाद भी युवक ने गार्ड को थप्पड़ मारे। युवक के साथ ही दोनों महिलाएं भी सिक्योरिटी गार्ड पर चिल्लाई। इस बीच सोसाइटी के अन्य लोग वहां पहुंचे और मामले को किसी तरह शांत किया। इसके बाद युवक दोनों महिलाओं के साथ कार में बैठक सोसाइटी में चला गया।

[ad_2]
गुरुग्राम: सोसाइटी में प्रवेश नहीं देने पर कार सवार युवक ने सिक्योरिटी गार्ड से की मारपीट, वीडियो वायरल