गुरुग्राम में हादसा: डूंडाहेड़ा में मकान की छत गिरी, एक मजदूर की मौत; तीन घायल Latest Haryana News

[ad_1]

डूंडाहेड़ा गांव की स्कूल वाली गली में शुक्रवार की देर रात एक कमरे की छत गिर गई, जिससे दो व्यक्ति अंदर दब गए। हादसे में बिहार के औरंगाबाद के सतीश माल्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी और मकान के बाहर से बाइक पर निकल रहे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending Videos



हादसे के वक्त सतीश माल्या बेड पर लेटा हुआ था, जबकि उसका दोस्त रवि झा खाना बना रहा था। इसी दौरान अचानक से छत गिर गई। 



सूचना मिलते ही पुलिस, सिविल डिफेंस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान में मशीनों और हाथों से मलबा हटाकर सतीश माल्या का शव बाहर निकाला गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

[ad_2]
गुरुग्राम में हादसा: डूंडाहेड़ा में मकान की छत गिरी, एक मजदूर की मौत; तीन घायल