गुरुग्राम में भीषण हादसा: जाम में रुकी थी बाइक, पीछे से आई कार बनी काल; रोंगटे खड़े कर देने वाला लाइव वीडियो Latest Haryana News

[ad_1]

अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान

Updated Thu, 26 Feb 2026 09:47 AM IST

गुरुग्राम में भीषण हादसा हुआ है। जाम में रुकी बाइक को पीछे से आई कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। हादसे का रूह कंपाने वाला वीडियो सामने आया है।



Road Accident in Gurugram
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर ग्वाल पहाड़ी चौकी इलाके में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार इनोवा कार ने जाम में फंसी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। 

Trending Videos

घायलों को इलाज के लिए फरीदाबाद के बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के करमस खेड़ी गांव निवासी शाकिर के रूप में हुई है।

 

[ad_2]
गुरुग्राम में भीषण हादसा: जाम में रुकी थी बाइक, पीछे से आई कार बनी काल; रोंगटे खड़े कर देने वाला लाइव वीडियो