[ad_1]
सोमवार की देर शाम गुरुग्राम सेक्टर-56 स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में बेसमेंट की दीवार गिरने से पांच मजदूर दब गए। सूचना मिलते ही सेक्टर-56 थाने की पुलिस, फायर, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। बचाव टीम ने कार्रवाई करते हुए चार मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया। जबकि एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर व दोनों घायल मजदूर बिहार के रहने वाले हैं।

2 of 5
गुरुग्राम में निर्माणाधीन इमारत में बेसमेंट की दीवार गिरी
– फोटो : अमर उजाला
मृतक मजदूर की पहचान बिहार निवासी बादल (22) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-56 के प्लाट नंबर ई-26/7 में निर्माणाधीन इमारत की बेसमेंट में काम चल रहा है। यहां पर मजदूर निर्माण संबंधी काम कर रहे थे। सोमवार की शाम करीब 7 बजे निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढह गई। दीवार ढहने से पांच मजदूर नीचे दब गए। दीवार के साथ ही ही मिट्टी भी ढह गई थी।

3 of 5
मजूदर को निकालने की कोशिश करती रेस्क्यू टीम
– फोटो : अमर उजाला
बेसमेंट में साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों ने दीवार के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन दो ही मजूदरों को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई तो मौके पर सेक्टर-56 थाने की पुलिस, फायर, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमों ने आकर बचाव कार्य शुरू किया।

4 of 5
मजूदर को निकालने की कोशिश करती रेस्क्यू टीम
– फोटो : अमर उजाला
सिविल डिफेंस के अधिकारी मोहित शर्मा ने बताया कि बेसमेंट की दीवार के साथ ही मिट्टी गिरी होने के कारण बचाव टीम को दबे हुए मजदूरों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दीवार के नीचे मजदूर दबने से तीनों को गंभीर चोटें लगीं। बचाव टीम ने दो मजदूरों गोबिंद व रोशन को जिंदा निकाल लिया और दोनों को गंभीर चोटें लगी होने के कारण अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, एक मजदूर बादल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

5 of 5
रेस्क्यू टीम
– फोटो : अमर उजाला
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामले में अभी कोई शिकायत नहीं आई है। घायल हुए दो मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत मजदूर के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है और उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
गुरुग्राम में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन इमारत की बेसमेंट की दीवार गिरी, बिहार के पांच मजदूर दबे; Video




