in

गुरुग्राम में निकाली 12KM लंबी तिरंगा यात्रा: 8 हजार बाइकों पर राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले युवा; शहीद स्मारक पहुंच किया नमन – gurugram News Latest Haryana News

गुरुग्राम में निकाली 12KM लंबी तिरंगा यात्रा:  8 हजार बाइकों पर राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले युवा; शहीद स्मारक पहुंच किया नमन – gurugram News Latest Haryana News

[ad_1]

गुरुग्राम में तिरंगा यात्रा निकालते हुए।

हरियाणा के गुरुग्राम में आजादी पर्व पर 12 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में 8 हजार बाइकों पर युवा राष्ट्रीय ध्वज लेकर सवार हुए और फिर शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को नमन किया। यात्रा का नेतृत्व भाजपा नेता नवीन गोयल ने किया। भाजपा संस

.

कार्यक्रम शुरू होने से पहले हरियाणवी कलाकारों ने भक्ति और राष्ट्रवादी गीतों पर अपनी परफॉर्मेंस दी। भीड़ का जोश और उत्साह अपने चरम पर रहा। भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य और पूर्व सांसद डॉक्टर सुधा यादव और नवीन गोयल जब यहां पहुंचे तो सभी ने भारत माता के जयकारे के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद सुधा यादव और नवीन गोयल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया।

युवाओं को संबोधित करते हुए सुधा यादव।

लेजर वैली पार्क से शहीद स्मारक तक लगभग 12 किलोमीटर की यात्रा तय करने में 4 घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। इस तिरंगा यात्रा का जगह-जगह बाजारों में स्वागत हुआ। सेक्टर 4-5 के चौक पर भव्य स्वागत हुआ जहां शहर वासियों ने जेसीबी के माध्यम से फूल बरसाकर तिरंगा यात्रियों का स्वागत किया।

शहीद स्मारक पर पहुंचकर नवीन गोयल, डीपी गोयल और अन्य भाजपा नेताओं ने सबसे पहले शहीदों को नमन किया और यहां नवीन ने अपना संबोधन रखा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य युवाओं में समाजसेवा और देशभक्ति की भावना भरते हुए गुरुग्राम के लोगों की सेवा करना है।

तिरंगा यात्रा के शुभारंभ पर गुब्बारे छोड़ते हुए।

तिरंगा यात्रा के शुभारंभ पर गुब्बारे छोड़ते हुए।

कलाकारों ने भी जमाया देशभक्ति का रंग
हरियाणवी गायक सुभाष फौजी, अमित ढुल, अंजलि राघव और सोनिका सिंह ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से माहौल में देशभक्ति का रंग घोल दिया। इसके बाद तिरंगा यात्रा सेक्टर 29 के लेजरवैली पार्क से शुरू होकर सिग्नेचर टावर, अतुल कटारिया चौक, सेक्टर पांच भगत सिंह चौक, बाबा प्रकाश पुरी चौक, जय सिनेमा, न्यू कालोनी मोड़, पटौदी चौक, भूतेश्वर मंदिर और सोहना अड्डा होते हुए आगे बढ़ी। रास्तों में जगह जगह जेसीबी के जरिए फूलों की वर्षा की गई। हर तरफ तिरंगा और हर तरफ देशभक्ति का नजारा देखने को मिला।

[ad_2]

Source link

PM मोदी को पहलवान अमन ने बताया संघर्ष का किस्सा:  कहा- बहुत बुरा वक्त देखा है; 10 साल का था, माता-पिता छोड़कर चले गए – Panipat News Today Sports News

PM मोदी को पहलवान अमन ने बताया संघर्ष का किस्सा: कहा- बहुत बुरा वक्त देखा है; 10 साल का था, माता-पिता छोड़कर चले गए – Panipat News Today Sports News

Kolkata Case: चंडीगढ़ में पीजीआई-GMCH 32 के डॉक्टर हड़ताल पर, मरीजों से ही पूछा-क्या प्रदर्शन गलत है Chandigarh News Updates

Kolkata Case: चंडीगढ़ में पीजीआई-GMCH 32 के डॉक्टर हड़ताल पर, मरीजों से ही पूछा-क्या प्रदर्शन गलत है Chandigarh News Updates