गुरुग्राम में टला बड़ा हादसा: इमारत के मुख्य गेट के पास लगी आग, चार महिलाएं फंसीं; सुरक्षित किया गया रेस्क्यू Latest Haryana News

[ad_1]

गुरुग्राम सेक्टर-28 के चकरपुर क्षेत्र स्थित एक इमारत के मुख्य गेट के पास शुक्रवार की दोपहर को अचानक आग लग गई। गेट पर आग लेने से इमारत के अंदर भी धुआं फैल गया। गेट पर आग लगने के कारण चार महिलाएं इमारत के अंदर ही फंस गईं। सूचना मिलते ही फायर की चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस, फायर विभाग की टीमों व एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत से चारों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला और करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। एक बड़ा हादसा टल गया और घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

Trending Videos



शुक्रवार की दोपहर करीब 1:25 बजे सेक्टर-28 स्थित इमारत नंबर 3401 के मुख्य गेट के पास आग लग गई। दोपहर 1.29 बजे सेक्टर-29 स्थित फायर स्टेशन को सूचना मिलने पर चार दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। सूचना मिलने पर मौके पर सेक्टर-29 थाने, सुशांतलोक थाने व डीएलएफ फेज-2 थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। 

[ad_2]
गुरुग्राम में टला बड़ा हादसा: इमारत के मुख्य गेट के पास लगी आग, चार महिलाएं फंसीं; सुरक्षित किया गया रेस्क्यू