[ad_1]
Last Updated:
गुरुग्राम में उत्तर प्रदेश के कपल से 32 एवेन्यू कमर्शियल प्रोजेक्ट के डेवलपर्स ने 64 लाख रुपये की ठगी की, ध्रूप शर्मा समेत कई पर केस दर्ज, कंपनी ने पेमेंट में देरी स्वीकार की है.
हरियाणा के गुरुग्राम में उत्तर प्रदेश के एक कपल के साथ गुरुग्राम में 64 लाख रुपये की ठगी की गई है. (File Photos)
गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में उत्तर प्रदेश के एक कपल के साथ गुरुग्राम में 64 लाख रुपये की ठगी की गई है. हाई-यील्ड कमर्शियल इन्वेस्टमेंट स्कीम के नाम पर ठगी करने का आरोप है और 32 एवेन्यू कमर्शियल प्रोजेक्ट के डेवलपर्स और उनकी संस्थाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
दरअसल, उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक कपल को कंपनी ने हाई-यील्ड कमर्शियल इन्वेस्टमेंट स्कीम में निवेश का प्रस्ताव दिया गया. 32 माइलस्टोन कॉम्प्लेक्स में कंपनी बताया कि उसके पास 3.95 एकड़ जमीन जमीन है और यहां पर स्पेस खरीदने के बाद उसे 30 साल की लीज, मासिक किराया, हर तीन साल में 10% बढ़ोतरी के साथ दिया जाएगा.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के कपल ने कंपनी के दावों पर विश्वाश करते हुए सितंबर 2023 में 64 लाख रुपये में पहली मंजिल में स्पेश खरीदा. इसके लेकर वजीराबाद सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में कन्वेयंस डीड रजिस्टर हुई और अलॉटमेंट का लेटर भी बाकायदा जारी किया गया.
कपल का आरोप है कि कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में किराया आना बंद हो गया और उन्हें उनकी प्रॉपर्टी में भी जाने नहीं दिया गया. ऐसे ही कई इनवेस्टर्स हैं, जिन्हें पेमेंट नहीं की जा रही है.कुछ समय पहले गुरुग्राम के सेक्टर 15 में लोगों ने इस संबंध में धरना प्रदर्शन भी किया था. हालांकि,ज बीते साल सितंबर से उन्हें पेमेंट नहीं की जा रही है.
फिलहाल, कंपनी के सीआईओ ध्रूप शर्मा, उनकी बहन और अन्य के खिलाफ, धोखाधड़ी समेत कई धारों में केस दर्ज किया गया है. कपल ने अपनी शिकायत में कहा कि मौके पर कंपनी की तरफ फर्जी साइनबोर्ड लगाए गए थे, ताकि लोगों को विश्वाश में लिया जा सकते. हालांकि, जांच में एग्रीमेंट केवल 11 महीने का ही पाया गया है.
कंपनी की तरफ आया बयान
मामले में कंपनी की तरफ से भी बयान आय़ा है और कहा गया है कि हाल ही में कुछ पेमेंट में देरी हुई है. क्योंकि कुछ समय के लिए हमारी प्रॉपर्टी खाली रही है. अब दोबारा नई लीज पर काम चल रहा है. यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे ब्रैंड के नाम असर हुआ है. हम लोग आश्वस्त है कि हम इनवेस्टर की सुरक्षा और स्थिरता को लगातार बरकरार रखेंगे.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]



